‘नीचा मत दिखाइए’, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आलोचना करने वालों पर भड़के करण जौहर

951556750aa1eaf93d316f1ae0d6373717943178801491064 original


साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर जमकर अलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ये पावर कपल हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में पहुंचा था. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ ऐसा कह दिया था जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी भला-बुरा कहा था. अब करण जौहर ने दोनों का बचाव करते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों की खिंचाई की है.

विजय-रश्मिका के आलोचकों पर भड़के करण जौहर

करण जौहर ने माना कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. लेकिन, किसी को रिश्ते में सलाह देना या उनके परिवार के बारे में गलत बोलना और नीचा दिखाना बिल्कुल ठीक नहीं है. करण ने THR इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अपनी बात रखने का सभी को हक है. लेकिन, मुझे इससे बहुत बड़ी दिक्कत है जब आप उन्हें ये बताने लगे कि किसी रिलेश्प में क्या करना चाहिए? ये सब बताने वाले क्या आप कोई काउंसलर, वकील या उनके परिवार में से  है? उनकी फैमिली पर कमेंट्स किए जा रहे हैं. उनके परिवार को नीचा मत दिखाइए. उस काउच पर उनका परिवार नहीं बैठा हुआ था.’

किस बयान पर हुआ था विवाद?

अक्टूबर में विजय और राशिका, करण के टॉक शो में पहुंचे थे. तब विजय ने बताया था कि एक बार एयरपोर्ट पर रश्मिका ने उनसे कहा था कि चलो शादी करते हैं. उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. विजय ने करण से कहा था कि रश्मिका ने उसने करीब 100 बार शदी के लिए पूछा था. इस बातचीत को लेकर विजय और रश्मिका के रिश्ते पर नेटिजन्स ने काफी भला-बुरा कहा. इसके बाद नेटिजन्स को करारा जवाब देते हुए विजय और रश्मिका ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए प्यार जाहिर किया था.

विजय-रश्मिका का वर्कफ्रंट

‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके विजय और रश्मिका ने फरवरी 2026 में शादी की थी. दोनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रणबाली’ में फिर से साथ नजर आए थे. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *