Boeing Job Cuts: बोइंग का बड़ा फैसला: प्रोडक्शन में दिक्कत के बीच 5% कर्मचारियों की होगी छंटनी

8cd3094c4190d227570ccdcfe284962617942987167041474 original


Boeing Job Cuts: वैश्विक विमान क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी बोइंग एक बार फिर गंभीर परिचालन और वित्तीय संकट के दौर से गुजर रही है. जेटलाइनर विमानों के उत्पादन को बढ़ाने में आ रही लगातार दिक्कतों और उत्पादन लक्ष्यों को पूरा न कर पाने के कारण कंपनी ने अपने कमर्शियल एयरक्राफ्ट डिवीजन से 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है.

बोइंग कमर्शियल एयरप्लेंस की प्रमुख स्टेफनी पोप ने अपने कर्मचारियों को बताया कि यह छंटनी कर्मचारियों के खुद नौकरी छोड़ने और अनिवार्य रूप से काम से हटाए जाने दोनों तरीकों से की जाएगी. कंपनी इस छंटनी की पहली आधिकारिक नोटिस दिसंबर के महिने में जारी करने की तैयारी कर रही है ताकि फैक्ट्रियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स को अपने परिचालन को स्थिर करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके.

विमानों के उत्पादन लक्ष्यों में भारी देरी

बोइंग लंबे समय से अपने सबसे लोकप्रिय 737 नैरोबॉडी विमानों के उत्पादन की रफ्तार बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन कंपनी को इसमें लगातार विफलता हाथ लग रही है. कंपनी के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने हाल ही में विश्लेषकों को जानकारी दी थी कि बोइंग इस साल के लिए तय किए गए विमान उत्पादन और डिलीवरी के लक्ष्यों को हासिल करने से चूक जाएगी.

कंपनी ने पहले साल 2026 की गर्मियों तक हर महीने 47 की संख्या में 737 जेट विमान बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे अब बढ़ाकर साल 2027 की शुरुआत तक कर दिया गया है. उत्पादन से जुड़ी यह बड़ी चुनौतियां केवल इसी मॉडल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कंपनी को अपने 787 वाइडबॉडी जेट्स के उत्पादन को 8 से बढ़ाकर 10 विमान प्रति माह करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कंपनी के 767 और 777 विमानों के शेड्यूल में भी बड़ी रुकावट देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: PG Doctors Exit Medical Institues: एम्स-JIPMER जैसे संस्थानों से PG डॉक्टर क्यों छोड़ रहे नौकरी? RTI में हुआ खुलासा 

वित्तीय रिकवरी की योजनाओं को तगड़ा झटका

इस बड़े स्तर पर होने वाली वर्कफोर्स कटौती का असर बोइंग की वित्तीय रिकवरी के टाइमलाइन पर भी साफ देखने को मिल रहा है. कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक, बोइंग अब साल 2029 तक 10 बिलियन डॉलर का फ्री कैश फ्लो हासिल करने की उम्मीद कर रही है. यह अनुमान बाजार विश्लेषकों द्वारा पहले जताए गए अनुमानों से पूरे एक साल की देरी से चल रहा है.

वित्तीय मोर्चे पर इस लक्ष्य को हासिल करना बोइंग के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कंपनी पिछले कई सालों से लगातार विभिन्न परिचालन संकंटों, तकनीकी विवादों, बढ़ते कर्ज के बोझ और कड़े सरकारी निरीक्षण से उबरने की कोशिशों में जूटी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 तक बोइंग के इस कमर्शियल एयरक्राफ्ट डिवीजन में कुल 50,494 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से अब सैकड़ों कर्मचारीयों की नौकर पर खतरा मंडरा रहा है. 

यह भी पढ़ें: J&K private Universities: जम्मू-कश्मीर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के नियम बदले, 25% सीटें होंगी आरक्षित 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *