‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट की वसूली को लेकर प्रोड्यूसर नमित को नहीं टेंशन, बताया कैसे करेंगे कमाई

5fc7e99ff91ee2e104e4435403a066ef17943135208191296 original


‘रामायण’का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस को लेकर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा सिर्फ टिकटों की बिक्री से कमाई करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, बल्कि उनके पास इस बड़े निवेश से कमाई करने के कई दूसरे तरीके भी हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर क्या बोले नमित मल्होत्रा?
CNN को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर ने कहा, ‘मैं इस सोच के साथ काम नहीं करता कि हमने कितना पैसा कमाया या नहीं कमाया. अगर हम फिल्मों से पैसे नहीं कमा पाए, तो मर्चेंडाइज से कमाएंगे. अगर मर्चेंडाइज से नहीं कमा पाए, तो थीम पार्क के जरिए कमाई करेंगे. और अगर वहां से भी कमाई नहीं हुई, तो कोई दूसरा रास्ता निकालेंगे.’

रामायण' के 4000 करोड़ के बजट की वसूली को लेकर प्रोड्यूसर नमित को नहीं टेंशन, बताया कैसे करेंगे कमाई

‘रामायण’ को दो पार्ट की फिल्म से कई बड़ा बनाने की तैयारी
नमित मल्होत्रा इससे पहले भी फिल्म को लेकर अपने बड़े प्लान के बारे में बात कर चुके हैं. हैदराबाद में फिल्म के तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका मकसद सिर्फ दो फिल्में बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट तैयार करना है, जो दोनों पार्ट रिलीज होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों को इससे जोड़े रखे.

उन्होंने कहा था, ‘रामायण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक दर्शन है. हम सभी बचपन से इस शब्द और इसकी कहानी से जुड़े हुए हैं. हमारे पिता, दादा और कई पीढ़ियों से लोग इस महाकाव्य की कहानी जानते आए हैं. जब हमने इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचा था, तब हमारा मकसद सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि इससे कहीं बड़ा कुछ तैयार करना था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा मकसद एक या दो फिल्में बनाकर भगवान राम की यात्रा को खत्म करना नहीं है, बल्कि इस यात्रा की शुरुआत करना है. इस फिल्म के जरिए हम रामायण की दुनिया से जुड़ने के कई नए रास्ते खोल सकते हैं.’

‘रामायण’ का कलेक्शन
‘रामायण’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन सैकनिल्क के मुतबाकि, 107.50 करोड़ की कमाई की है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *