पेंडेंट विवाद के बीच बच्चों संग एयरपोर्ट पर दिखीं करीना कपूर, लंबे बाल में तैमूर का दिखा गजब ट्रांसफॉर्मेंशन

988602ae879188cdd2af486efe3aed0e17943955853081403 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पिछले दिनों दिवाली लुक को लेकर चर्चा में थीं. वो पटौदी रियायस के शाही अंदाज में नजर आई थीं. साथ ही इसी लुक को लेकर चर्चा में तब और रहीं जब कांग्रेस नेता की ओर से उनके भोपाली रियासत के पेंडेंट को लेकर आपत्ति जताई गई. इस विवाद के बीच करीना को दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

करीना कपूर का बेटे तैमूर और जेह के साथ वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें बिना सैफ के देखा जा सकता है. वो बच्चों के साथ एयरपोर्ट में जाते हुए नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस का भी कैजुअल लुक देखने के लिए मिला. इस बीच उन्होंने पैप्स को पोज भी दिया. 

तैमूर का लंबे बालों में दिखा गजब ट्रांसफॉर्मेशन

एयरपोर्ट से करीना कपूर के सामने आए वीडियो में तैमूर अली खान और जेह के लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया. तैमूर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला था. वो जहां गोलू-मोलू छोटे बालों में नजर आते थे वहीं, इस वीडियो में काफी मैच्योर नजर आए. लंबे बालों में गजब दिखे. वो शॉर्ट्स और शर्ट में जंच रहे थे. वहीं, छोटे भाई जेह भी शॉर्ट्स और शर्ट में नजर आए. दोनों की ट्यूनिंग कमाल लग रही थी.

इसके साथ ही अगर करीना कपूर के लुक के बारे में बात की जाए तो वो जीन्स टी-शर्ट में नजर आईं. इसके साथ ही उन्होंने डेनिम जैकेट पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक ग्लासेस के साथ बालों का बन बनाकर कंप्लीट किया था. इसमें वो कमाल लग रही थीं.

पेंडेंट विवाद के बीच बच्चों संग एयरपोर्ट पर दिखीं करीना कपूर, लंबे बाल में तैमूर का दिखा गजब ट्रांसफॉर्मेंशन

करीना कपूर के पेंडेंट का क्या है विवाद?

बहरहाल, अगर करीना कपूर के पेंडेंट के विवाद के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर शाही अंदाज में फोटोज शेयर की थी. उनका दिवाली लुक काफी चर्चा में रहा था. इसमें वो काफ्तान और पगड़ी के साथ ही पेंडेंट लगाए नजर आई थीं, जिसमें 30 कैरेट का पन्ना जड़ा हुआ था. कांग्रेस नेता अब्बास हाफिज ने इस पर आपत्ति जताई है और उन्हें माफी मांगने के लिए लीगल नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया कि अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. हालांकि, इस मामले पर अब तक करीना का रिएक्शन सामने नहीं आया है.

‘किंग’ में शाहरुख खान संग डांस परफॉर्म करेंगी करीना

इसके साथ ही अगर करीना कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म ‘दायरा’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ लीड रोल प्ले किया था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. ऐसे में अब उन्हें अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में देखा गया था. इसमें वो शाहरुख खान के साथ डांस परफॉर्म करते हुए नजर आने वाली हैं. इसे 24 दिसबंर को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *