1.65 लाख का एक शेयर, मालामाल बनाएगी ये कंपनी, ग्लोबल ब्रोकरेज ने कहा- ‘खरीद डालो’

ba12b2e6a58f6b7e71d99e2c43152f0117944497814011379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सितंबर तिमाही में राजस्व बढ़ा, पर मार्जिन-मुनाफा घटा.
  • कच्चे माल की ऊंची लागत से मार्जिन पर दबाव पड़ा.
  • मोतीलाल ओसवाल ने MRF शेयरों पर ‘सेल’ रेटिंग दी.
  • कंपनी का मूल्यांकन महंगा, रिटर्न कम होने का अनुमान.

MRF टायर के शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने देश की दिग्गज टायर बनाने वाली कंपनी  (MRF Limited) के शेयर पर ₹1,65,238 का टारगेट प्राइस तय करते हुए इसे खरीदने खरीदने की सलाह दी है. यह नवंबर 2026 के मौजूदा भाव लगभग 1,27,125 रुपये से करीब 30% की संभावित बढ़त को दर्शाता है. 

सितंबर तिमाही में कंपनी का सालाना रेवेन्यू 18% बढ़कर 85.2 अरब हो गया. हालांकि, कच्चे माल की कीमतों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी के चलते कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 430 बेसिस पॉइंट (bp) घटकर 10.7% रह गया. मार्जिन पर इस दबाव की वजह से टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में भी सालाना आधार पर 28% की गिरावट आई और यह 3.7 अरब रह गया. हालांकि, सिटी को इस पर पूरा भरोसा है.

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अगर कंपनी ने कारोबारी साल 2027 की पहली छमाही में रिप्लेसमेंट सेगमेंट में कीमतें 13-15% नहीं बढ़ाई होतीं, तो मार्जिन पर दबाव और भी ज्यादा होता. यानी कि लागत कम करने से कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली है.

हालांकि, ब्रोकरेज का यह भी मानना है कि कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में हालिया नरमी तथा कंपनी द्वारा खर्च में की गई कटौती से वित्त वर्ष 2027-28 में मुनाफे में अच्छा सुधार दिखेगा.

मोतीलाल ने दे दी बेचने की सलाह

एक तरफ सिटी को MRF के शेयरों पर भरोसा है. वहीं, दूसरी तरफ घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने MRF के शेयरों को ‘सेल’ की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,05,400 रुपये रखा है.

ब्रोकरेज का मानना है कि भारी पूंजीगत खर्च और मार्जिन पर दबाव के चलते कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) घटकर 7% के निचले स्तर पर आ सकता है, जो इस सेक्टर के हिसाब से काफी कम है.

वहीं, रबर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण कंपनी का परिचालन मार्जिन (EBITDA Margin) 10.7% पर सिमट गया है. ब्रोकरेज के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मार्जिन की रिकवरी धीमी रह सकती है.

शेयरों पर जोखिम ज्यादा

मोतीलाल ओसवाल का यह भी कहना है कि कमजोर रिटर्न रेशियो और सुस्त मुनाफे की ग्रोथ के मुकाबले MRF का शेयर काफी महंगे पी/ई (P/E) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. मौजूदा स्तरों पर निवेशकों के लिए इसमें जोखिम ज्यादा और मुनाफे की गुंजाइश कम है.

MRF के बजाय मोतीलाल ओसवाल अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और सीएट (CEAT) के शेयरों को बेहतर विकल्प बताया है क्योंकि उनका वैल्यूएशन और रिटर्न प्रोफाइल ज्यादा आकर्षक है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

सिगरेट फिर से हुई महंगी, एक पैकेट पर देने होंगे 10 रुपये ज्यादा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *