आज बैंक बंद हैं या खुले? 12 नवंबर को ब्रांच जाने से पहले जान लें छुट्टी का अपडेट

fbb22342ef143e58b156d2982391423517944486955031435 original


अगर आज यानी 12 नवंबर को आपको बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है और आज आप की छुट्टी को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपके लिए राहत की खबर है. आज गुरुवार को देशभर में बैंक खुले रहने वाले हैं. RBI के नवंबर के हॉलिडे कैलेंडर में 12 नवंबर को किसी भी राज्य में बैंक की छुट्टी नहीं दी गई है. ऐसे में ग्राहक हर नॉर्मल दिनों की तरह बैंक जाकर कैश जमा करने, पैसे निकालने, चेक से जुड़े काम और दूसरे जरूरी काम निपटा सकते हैं.

हालांकि, आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते बैंक बंद रहेंगे. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लेना चाहिए.

आज किन राज्यों में खुलेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद समेत किसी भी कार्यालय में बैंक की छुट्टी नहीं है. यानी इन शहरों में बैंकिंग सेवाएं रोज की तरह ही चलेंगी.

नवंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख क्यों है छुट्टी? कहां बंद है बैंक?
13 नवंबर वांगला फेस्टिवल मेघालय
14 नवंबर दूसरा शनिवार  पूरे देश में  
15 नवंबर रविवार  पूरे देश में  
16 नवंबर छठ पूजा बिहार और झारखंड
20 नवंबर इगास-बग्वाल उत्तराखंड 
23 नवंबर सेंग कुट स्नेम  मेघालय  
24 नवंबर गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा कई राज्यों में 
27 नवंबर  कनकदास जयंती    कर्नाटक
28 नवंबर  चौथा शनिवार  पूरे देश में
29 नवंबर  रविवार  पूरे देश में

बैंक बंद हो तो पैंस ट्रांसफर होंगे क्या?
हां, बैंक की शाखाएं बंद होने के बाद भी आपके पैसे ट्रांसफर जैसे काम नहीं रुकने वाले हैं. छुट्टी के दिन भी लोग एटीएण से पैसे निकाल सकते हैं. इसके अलावा यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बांग्लादेश और पाकिस्तान में LPG के लिए हाहाकार, भारत में 5 महीने से दाम स्थिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *