Morning Heel Pain: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है दर्द, जानें यह किस बीमारी का है संकेत?

496e8768e46f5dfe17526ceb2da18cbb17766662207111257 original


Why Do My Heels Hurt In The Morning: सुबह उठते ही एड़ियों में दर्द महसूस होना कई लोगों के लिए आम बात है. बिस्तर से उठते ही जैसे ही पहला कदम जमीन पर पड़ता है, एड़ी में तेज चुभन या जकड़न महसूस होती है. अक्सर लोग इसे सामान्य थकान या हल्की परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर का एक संकेत भी हो सकता है, जिसे समझना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline  के अनुसार, सुबह के समय एड़ी में दर्द का सबसे आम कारण प्लांटर फैसाइटिस हो सकता है. यह पैर के तलवे में मौजूद एक मोटी लिगामेंट में सूजन की स्थिति होती है. रातभर आराम की स्थिति में रहने के कारण उस हिस्से में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे सुबह उठते ही जकड़न और दर्द ज्यादा महसूस होता है. कुछ मिनट चलने के बाद यह दर्द थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है.

एचिलीस टेंडिनाइटिस की दिक्कत

इसके अलावा, एक और कारण एचिलीस टेंडिनाइटिस भी हो सकता है. इसमें पिंडली की मांसपेशियों को एड़ी से जोड़ने वाली नस में सूजन आ जाती है. इस स्थिति में सुबह के साथ-साथ दिनभर भी दर्द बना रह सकता है. खासकर उन लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है जो ज्यादा दौड़ते हैं या पैरों पर ज्यादा दबाव डालते हैं. कुछ मामलों में यह दर्द रूमेटॉइड आर्थराइटिस से भी जुड़ा हो सकता है. यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम ही जोड़ों पर असर डालने लगती है. इससे एड़ी और पैरों में सूजन और दर्द बढ़ सकता है, जो सुबह के समय ज्यादा महसूस होता है.

इसे भी पढ़ें – Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?

ये भी हो सकती हैं दिक्कतें

अगर दर्द धीरे-धीरे बढ़ रहा है और चलने में तकलीफ हो रही है, तो यह स्ट्रेस फ्रैक्चर का संकेत भी हो सकता है.  यह हड्डी में छोटी दरार की तरह होता है, जो ज्यादा दबाव या गलत तरीके से चलने-भागने के कारण होता है. इस स्थिति में दर्द दिनभर बना रहता है और समय के साथ बढ़ता जाता है. इसके अलावा, थायरॉयड से जुड़ी समस्या यानी हाइपोथायरॉयडिज्म भी एड़ी के दर्द का कारण बन सकती है. शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ने से पैरों और एड़ी में सूजन आ सकती है, जिससे सुबह उठते ही दर्द महसूस होता है. 

इसको कैसे कर सकते हैं ठीक?

हल्के मामलों में बर्फ से सिकाई, आराम और स्ट्रेचिंग जैसे घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं. सुबह उठने से पहले हल्की एक्सरसाइज या पैरों को धीरे-धीरे मूव करना भी मददगार हो सकता है. लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे या ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. एड़ी का यह दर्द छोटा लग सकता है, लेकिन यह शरीर के अंदर चल रही किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है, सही समय पर ध्यान देना और इलाज कराना ही इसे गंभीर होने से रोक सकता है.

इसे भी पढ़ें –  ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *