दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध 

9c5d996ea27c491a4dbc73c7e006dacf17943842824531094 original


दिल्ली सरकार वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर में गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में 150 एमबीबीएस सीट और 40 पोस्ट ग्रेजुएट सीट वाला एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की प्लानिंग कर रही है. इस प्लान को तीन पेज में बढ़ाया जा रहा है, जिसका मकसद 1322 बेड वालों का मेडिकल कॉम्प्लेक्स बनाना है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में कई अलग-अलग पदों पर भर्ती भी की जाएगी. हेल्थ मिनिस्टर डॉ. पंकज कुमार सिंह को अधिकारियों के दिए गए प्रेजेंटेशन के अनुसार मेडिकल कॉलेज की डेडलाइन 28 दिसंबर 2028 है. 

इन पदों पर होगी भर्ती 

नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में नई सीटों के साथ ही 204 शिक्षण पद भी प्रस्तावित है. इसमें 19 प्रोफेसर पद, 40 एसोसिएट प्रोफेसर के पद, 55 सहायक प्रोफेसर के पद, 32 ट्यूटर और डेमोंस्ट्रेटर और 58 सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल है. 

मौजूदा कैंपस के सामने बनेगा जनरल हॉस्पिटल 

सरकार के प्लान के अनुसार मौजूदा हॉस्पिटल के सामने 850 बेड का एक जनरल हॉस्पिटल बनाया जाएगा. जिसमें 472 बेड का एक्सटेंशन ब्लॉक होगा. प्रपोज्ड लेआउट के अनुसार दोनों हॉस्पिटल बिल्डिंग को एक ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा. वहीं नए जनरल हॉस्पिटल कैंपस में दो एकड़ जमीन पर हॉस्टल और रहने की जगह बनाने का भी प्लान है. 

मेडिकल शिक्षा को मजबूत करेगा प्रोजेक्ट 

हेल्थ मिनिस्टर डॉ. पंकज कुमार सिंह का कहना है कि यह प्रोजेक्ट मेडिकल शिक्षा और पब्लिक हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों को मजबूत करेगा. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ऐसा सिस्टम बनाने जा रही है, जो अच्छी मेडिकल शिक्षा को सुलभ और उन्नत इलाज सुविधाओं से जोड़ेगा. मंत्री ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना और उससे जुड़े अस्पतालों के विस्तार से हेल्थ केयर की जरूरत को पूरा करने और लंबे समय तक चलने वाली क्षमता बनाने में मदद मिलेगी. 

तीन चरणों में होगा विस्तार 

यह विस्तार तीन फेज में होगा. इसमें पहले फेज में मौजूदा अस्पताल की अप्रूव्ड 572 बेड की कैपेसिटी शामिल है. इसमें 100 बेड का पुराना ब्लॉक और 472 बेड का एक्सटेंशन ब्लॉक शामिल है जो दिसंबर 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा. वहीं 472 बेड वाले ब्लॉक का उद्घाटन सितंबर 2025 में हुआ था और अभी लगभग 300 बेड चालू है. प्रेजेंटेशन में कहा गया कि बाकी बेड कैपेसिटी के और स्टाफ की भर्ती के बाद चालू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-BSSC Stenographer Exam Date 2026: BSSC ने जारी किया स्टेनोग्राफर परीक्षा का शेड्यूल, देखें कब से शुरू होंगे एग्जाम?

दूसरे फेज की योजना 

इसमें दूसरा फेज में दिसंबर 2027 तक लगभग 8 एकड़ जमीन पर 850 बेड वाला जनरल हॉस्पिटल शुरू करना शामिल है. वहीं प्रेजेंटेशन के अनुसार कंस्ट्रक्शन का लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. एक बार जब पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट नई बिल्डिंग सौंप देगा, तो हॉस्पिटल की सुविधा 850 बेड वाले जनरल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दी जाएंगी. वहीं मैटरनल और चाइल्ड स्पेशलिटी को छोड़कर सभी डिपार्टमेंट नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएंगे. इसके बाद 472 पद वाला एक्सटेंशन ब्लॉक एक डेडीकेटेड मैटरनल और चाइल्ड हॉस्पिटल के तौर पर काम करेगा. जिसमें 231 ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी बेड, 193 पीडियाट्रिक और नियोनेटल बेड, 48 ऑब्जर्वेशन बेड और 10 ऑपरेटिंग थिएटर होंगे. 

तीसरे और आखिरी फेज की योजना 

सरकार के तीसरे और आखिरी फेज में दिसंबर 2028 तक मौजूदा हॉस्पिटल कैंपस में मेडिकल कॉलेज बनाना शामिल है. जो लगभग 13 एकड़ में फैला है. यह कॉलेज तब शुरू किया जाएगा जब दोनों हॉस्पिटल में ओपीडी और आईपीडी सर्विस पूरी तरह से चालू हो जाए. वहीं आपको बता दें कि गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल 1995 में बना था. 

ये भी पढ़ें-National Education Day 2026: मौलाना आजाद ने कैसे बदली भारत की शिक्षा व्यवस्था, उनकी कौन-सी योजनाएं आज भी जारी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *