Red Ants Home Remedies: गर्मी शुरू होते ही घर में लाल चीटियों ने बना लिया है घर, इन तरीकों से रख सकते हैं दूर

eb5d5fe85713703ddb4bcc5065b51e1417783045741521094 original


Red Ants Home Remedies: भारत में गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में परेशानी तेजी से बढ़ने लगती है जो कि लाल चीटियों का आतंक है. खासकर किचन में चीटियों का दिखाई देना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है. कभी चीनी के डिब्बे में, कभी ब्रेड पर तो, कभी खाने की प्लेट तक यह पहुंच जाती है. एक बार अगर चीटियों ने घर के अंदर आने का रास्ता बना लिया तो फिर उनकी लंबी लाइन लग जाती है और उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग चीटियों से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले स्प्रे या पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये छोटे बच्चों, जानवरों और खाने पीने की चीजों के लिए खतरनाक हो सकता है.  ऐसे में कई लोग ऐसे घरेलू उपाय तलाशते हैं, जिससे बिना जहरीले केमिकल के चीटियों को दूर रखा जा सके. दरअसल घर में मौजूद कुछ आसान चीजें ही लाल चीटियों को भगाने में बहुत असरदार मानी जाती है. इनकी तेज गंध चीटियों के रास्ते को बिगाड़ देती है, जिससे वह दोबारा उस जगह पर नहीं आती. 

सिरका का इस्तेमाल 

सफेद सिरका लाल चीटियों को दूर करने के सबसे आसान उपायों में गिना जाता है. चीटियां चलते समय एक तरह की गंध छोड़ती है, जिससे बाकी चीटियां उसी रास्ते पर चलती है. सिरका इस गंध को खत्म कर देता है और उनकी लाइन टूट जाती है. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सफेद सिरका मिलकर उन जगहों पर छिड़काव करें, जहां चीटियां ज्यादा दिखाई देती है. दिन में एक दो बार इस्तेमाल करने पर ही असर दिखने लगता है. 

दालचीनी की तेज खुशबू 

दालचीनी की खुशबू इंसानों को भले पसंद आती हो, लेकिन चीटियां इससे दूर भागती है. इसकी तेज महक चीटियों को रास्ता बदलने पर मजबूर कर देती है. चीटियों के आने-जाने वाले रास्तों या बिल के आसपास दालचीनी पाउडर छिड़का जा सकता है. इसके अलावा दालचीनी के तेल में रुई भिगोकर भी उन जगहों पर रखा जा सकता है, जहां चीटियां ज्यादा आती है. ‌

नींबू और उसके छिलके 

नींबू में मौजूद खट्टापन और उसकी तेज गंध भी चीटियों को दूर करने में मदद करती है. नींबू का रस उस जगह पर डाला जा सकता है, जहां चीटियां दिखाई देती है. इसके अलावा नींबू के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर किचन के कोने में रखने से भी चीटियां दूर रहती है. कई लोग पोछा लगाते समय पानी में नींबू का रस मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें-Benefits Of Eating Liver: क्या कमजोरी दूर करने के लिए कलेजी खाना है सही? खाने से पहले जान लें ये सच

नमक और बेकिंग सोडा 

नमक भी चीटियों को रोकने का आसान तरीका माना जाता है. पानी में नमक मिलाकर गोल तैयार करें और उसे चीटियों के रास्ते पर डाल दें. सुखा नमक भी उनके आने जाने वाले रास्तों पर छिड़का जा सकता है. कुछ लोग नमक के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे चीटियां उस जगह से दूर रहने लगती है.

पुदीना भी है असरदार 

पुदीने की तेज खुशबू चीटियों को पसंद नहीं आती है. ऐसे में पुदीने की पत्तियां या उसका तेल उन जगहों पर रखा जा सकता है, जहां चीटियां ज्यादा दिखाई देती है. पुदीने के तेल की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी फायदा मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें-Does Rice Cause Weight Gain: क्या चावल खाने से सच में बढ़ता है मोटापा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *