Stocks to watch today: राम नवमी की एक दिन की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार में फिर से ट्रेडिंग होगी. इस दौरान कई कंपनियों के शेयरों में कॉर्पोरेट्स गतिविधियों के कारण आज हलचल देखने को मिल सकती है. इनमें अरबिंदो फार्मा से लेकर ओला इलेक्ट्रिक जैसी कई कंपनियों के शेयर शामिल हैं. आइए आज कारोबार के दौरान फोकस में रहने वाले शेयरों पर एक नजर डालते हैं.
Polyplex Corporation Ltd
कंपनी ने TechNova Printrite Products Private Limited में लगभग 62 करोड़ रुपये में 51 परसेंट की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है. यह Polyplex की अपने वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की अपनी रणनीति के है. यह सौदा 62 करोड़ रुपये में हुआ है. कंपनी का लक्ष्य डिजिटल प्रिंट मीडिया (DPM) सेगमेंट में अपना दायरा बढ़ाना है.
IREDA
बोर्ड ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए 35800 करोड़ और 2026-27 के लिए 40000 करोड़ रुपये की उधारी योजना या फंडरेजिंग प्लान को मंजूरी दी है. साथ ही बीते 25 मार्च को हुई बैठक में बोर्ड के सदस्यों में अंतरित लाभांश को लेकर भी चर्चा हुई थी.
Infosys
कंपनी ने अमेरिका में स्थित दो कंपनियों- Optimum Healthcare IT (465 मिलियन डॉलर तक) Stratus Global LLC (95 मिलियन डॉलर तक) के अधिग्रहण की घोषणा की है. इस खबर के बाद वॉल स्ट्रीट में इंफोसिस के ADR में बढ़त देखी गई.
Aurobindo Pharma
कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी यूनिट CuraTeQ Biologics ने यूरोप के चुनिंदा बाजारों में दो बायोसिमिलर के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए STADA Arzneimittel AG के साथ एक समझौता किया है. इसके चलते आज इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती.
Ola Electric
कंपनी अपनी सर्विस गारंटी और बायबैक ऑफर्स के साथ इन दिनों चर्चा में है. इसके अलावा, बाजार में इसका दायरा बढ़ने और सर्विस नेटवर्क पर निवेशकों की लगातार नजर बनी रहेगी.
LIC
आयकर विभाग ने कारोबारी साल 2021-22 के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 6146 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस थमाया है. इसमें 953 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल है. कंपनी की योजना इसे कानूनी रूप से चुनौती देने की है.
Bharat Dynamics
कंपनी के पास मौजूदा समय में लगभग 26000 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है. इसके अलावा, कंपनी को कारोबारी साल 2026-27 में 15000 करोड़ रुपये के और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने हाल ही में तेलंगाना के इब्राहिमपट्टनम और उत्तर प्रदेश के झांसी में दो प्रोडक्शन यूनिट लगाने की भी घोषणा की है. इनका उद्घाटन जल्द होने वाला है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
8th Pay Commission: बढ़ने वाली है सैलरी! क्या 186 परसेंट तक मिलेगी हाइक? देखें पूरा कैलकुलेशन