E-Rupee: ई-रुपया क्या होता है, इससे क्या फायदा होता है और यह काम कैसे करता है? आपके काम आएगी ये जानकारी

252343fbdd24277d33c48d5bb871860217782276593491416 original


What is E-Rupee: आपमें में से बेहद ही कम लोगों को ई-रुपया (e-Rupee) के बारे में जानकारी होगी. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया गया एक प्रकार डिजिटल टोकन है. तो वहीं, यह एक तरह से नोट और सिक्के का ही डिजिटल में रूप है. अगर आसान भाषा में कहा जाए तो,  जिस तरह से आप अपने जेब में 100 रुपये को रखते हैं ठीक उसी तरह से ई-रुपया भी एक डिजिट कोड है जो आपके मोबाइल फोन में रहता है. तो चलिए जानते हैं यह काम कैसे करता है और इसके क्या होते हैं फायदे. 

ई-रुपया कैसे करता है काम ?

ई-रुपया को खास तौर से ‘ब्लॉकचेन’ या फिर डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर तकनीक की मदद से तैयार किया गया है. इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले बैंक द्वारा दिए गए डिजिटल वॉलेट ऐप को डाउनलोड करना होगा, जहां आप अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर उसे ई-रुपया में बेहद ही आसानी से बदल सकते हैं. 

तो वहीं, भुगतान करते समय आप न सिर्फ QR कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं बल्कि उनके मोबाइल नंबर पर डिजिटल टोकन को भी आसानी से भेज सकते हैं. ई-रुपया आपको लेनदेन करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, इसमें  ‘वॉलेट-टू-वॉलेट’ ट्रांसफर किया जाता है, ताकि बैंक की मध्यस्थता की आपको किसी तरह से जरूरत न पड़े. 

Best Savings Plan: FD से ज्यादा रिटर्न और जोखिम जीरो, पैसा बढ़ाने के लिए ये हैं 5 बेस्ट सरकारी बचत योजनाएं

ई-रुपया के क्या होते हैं मुख्य फायदे?

चलिए जानते हैं आखिर ई-रुपया के क्या होते हैं मुख्य फायदे. दरअस, इसको रखने के लिए आपको किसी बैंक खाते की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा इसे छोटे मूल्यवर्ग (जैसे 10, 20, 50 रुपये) के टोकन में भी पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा यह दूसरे डिजिटल वॉलेट और क्रिप्टो करेंसी की तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षित भी होता है. 

इसकी खास बात यह है कि इसमें ट्रांजैक्शन फेल होने की संभावना बेहद ही कम होती है, जहां ट्रांजैक्शन सीधे तो वॉलेट के बीच में होता है. इतना ही नहीं यह बिना इंटरनेट के भी काम करने की बड़ी ताकत रखता है. 

सैलरी बढ़ी या मिला बोनस? कैसे करें पैसे का सही इस्तेमाल, होम लोन चुकाएं या करें निवेश? जानें

UPI और ई-रुपया में क्या है खास अंतर?
 
ज्यादातर लोग ई-रुपया को UPI समझने की बड़ी गलती कर बैठते हैं, जबकि दोनों में कहीं ज्यादा फर्क है. दरअसल, UPI एक पेमेंट माध्यम है जो आपके बैंक खाते से सीधा पैसे को किसी और खाते में बिना किसी दिक्कत के ट्रांसफर करता है. तो वहीं, ई-रुपया खुद एक करेंसी है. लेकिन, UPI में बैंक का सर्वर डाउन होने पर पेमेंट पूरी तरह से रूक जाता है, जबकि ई-रुपया में बिना इंटरनेट के भी आप पैसे को आसानी से न सिर्फ ट्रांसफर कर सकते हैं बल्कि आसानी से ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *