LIC के MD दिनेश पंत की समय से पहले रिटायरमेंट को सरकार की मंजूरी, क्या है पूरा मामला

b9788d0d811de61a093f6bfacaf8cfc217903353276681435 original


भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश पंत की समय से पहले रिटायरमेंट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पंत की रिटायरमेंट स्वैच्छिक आधार पर हुई है. ये बदलाव 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के साथ प्रभावी हो गया है.

दिनेश पंत ने LIC के MD का पद 1 जून 2025 को संभाला था. उनका कार्यकाल मई 2027 तक चलना था. ऐसे में तय समय से पहले उनका पद छोड़ना LIC के टॉप मैनेजमेंट में एक अहम बदलाव है.

क्या है दिनेश पंत के रिटायरमेंट का मामला?
दिनेश पंत को जून 2026 में इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में पूर्णकालिक सदस्य (एक्चुअरी) के पद के लिए नियुक्त किया गया था. सरकार की ओर से ये नियुक्ति पांच साल के समय या 65 साल की उम्र तक के लिए की गई थी. अब LIC से उनके बाहर होने के बाद उनका अगला प्रोफेशनल रोल भी IRDAI में ही होगा.LIC के MD दिनेश पंत की समय से पहले रिटायरमेंट को सरकार की मंजूरी, क्या है पूरा मामला

कब से कबतक का था कार्यकाल?
सरकार ने मई 2025 में दिनेश पंत को LIC का एमडी नियुक्त किया था. इसके बाद 1 जून 2025 को उन्होंने LIC के MD का पद संभाला. LIC की ओर से जारी जानकारी में भी यही कहा गया था. सरकारी अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल अगले साल यानी, 31 मई 2027 तक था. लेकिन अब उनका कार्यकाल पूरा होने से करीब 8 महीने पहले ही खत्म हो गया है.

दिनेश पंत का कितना है अनुभव?
दिनेश पंत का LIC में करियर काफी ज्यादा लंबा रहा है. एलआईसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वो नियुक्त एक्चुअरी और कार्यकारी निदेशक (एक्चुरियल) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. उनके पास इंश्योरेंस के साथ-साथ निवेश, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इंटरनेशनल ऑपरेशंस का अनुभव है. 

वो इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट एंड फैकल्टी ऑफ एक्चुअरीज, यूके के सहकर्मी भी हैं. LIC के 2022 में आए IPO से जुड़े काम में भी उनकी भूमिका रही थी.  

LIC में अब क्या- क्या बदलेगा?
दिनेश पंत की रिटायरमेंट के बाद LIC के टॉप मैनेजमेंट में एक पद खाली है. फिलहाल LIC के बोर्ड मेंश्री आर. दोरैस्वामी के सीईओ और एमडी हैं, जबकि रत्नाकर पटनायक भी एमडी हैं. सरकार के 24 सितंबर के आदेश में दिनेश पंत के उत्तराधिकारी का नाम नहीं दिया गया है.

तो अब आने वाले समय में सरकार की ओर से LIC के मैनेजमेंट में नई नियुक्ति की जा सकती है. हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई नाम घोषित नहीं किया गया है.

देशभर में LPG के 62 लाख कनेक्शन हुए बंद, e-KYC और सप्लाई संकट का असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *