Petrol Price: 50% तक बढ़ गए पेट्रोल के दाम, ईरान जंग की आग में झुलसे लोग, ट्रंप का उल्टा पड़ा दांव!

a3d4d3bd3158e9c899fe4bf2a8218c0117782294236831379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईरान-अमेरिका युद्ध से पेट्रोल 50% महंगा हुआ.
  • औसत कीमत 4.48-4.51 डॉलर प्रति गैलन.
  • होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से सप्लाई प्रभावित.
  • कम आय वाले परिवारों के बजट पर असर.

US Petrol Price: अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. खुद अमेरिका भी इसकी आंच से नहीं बच पाया है. मई 2026 की एक लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, अमेरिका में पेट्रोल (गैसोलीन) की कीमतों में 50 परसेंट तक का उछाल आया है.

अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (AAA) के मुताबिक, अमेरिका में रेगुलर गैसोलीन की औसत कीमत 4.48 डॉलर से 4.51 डॉलर प्रति गैलन के बीच पहुंच गई है. पिछले महज एक हफ्ते में ही कीमतों में 31 सेंट प्रति गैलन की बढ़ोतरी हो चुकी है. फरवरी 2026 के अंत से ईरान में जंग शुरू होने से पहले कीमतें लगभग 2.96 डॉलर थी, जो अब 53 परसेंट से अधिक बढ़ चुकी है. 

सबसे महंगा कहां?

  • कैलिफोर्निया में औसत कीमत 6.17 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच चुकी है.
  • वॉशिंगटन और हवाई में कीमतें क्रमश: 5.76 डॉलर और 5.66 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है.

कहां सबसे सस्ता?

ओकलाहोमा, कंसास और जॉर्जिया जैसे राज्यों में कीमतें तुलनात्मक रूप से कम है. यहां कीमतें 3.70 डॉलर से 3.89 डॉलर प्रति गैलन के बीच है. 

क्यों आसमान छू रहीं अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें? 

ईरान में 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक तेल बाजारों में उथल-पुथल सी मच गई है. ईरान द्वारा होर्मुज (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी से दुनिया की 20 परसेंट तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है. इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100-112 डॉलर प्रति बैरल के बीच पहुंच गई. चूंकि पेट्रोल की कीमत का लगभग 51 परसेंट हिस्सा कच्चे तेल की लागत से ही तय होता है इसलिए पंप स्टेशनों में कीमतें बढ़ रही हैं. इधर, कीमतें बढ़ रही हैं तो अमेरिका में कम आय वाले परिवारों के बजट पर असर पड़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई परिवार अपनी आय का लगभग 10 परसेंट हिस्सा ईंधन पर खर्च कर रहे हैं. आलम यह है कि अमेरिका में लगभग 44 परसेंट लोगों ने ड्राइविंग ही कम कर दी है. 

ये भी पढ़ें:

हॉर्मुज तनाव से भारत में LPG की किल्लत, आयात रुकने से मचा है हाहाकार, सप्लाई में 16% की गिरावट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *