SBI का मेगा लोन धमाका, 80000 करोड़ के कर्ज बांटेगा बैंक, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

aa1870be4ca6e57c73b301807b0fb26417782554582741346 original


SBI Loan Offer: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. अब ये असर यहां के कारोबार पर भी दिखाई देने लगा. इसी बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने MSME सेक्टर को बड़ी राहत देने की तैयारी की है. जिसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा एक नई स्कीम लाई जा रही है. जिसके तहत छोटे और मध्यम बिजनेस को कर्ज उपलब्ध करवाया जाएगा.

केंद्र सरकार की एमरजेंसी क्रेडिट लाइन स्कीम
दरअसल बैंक ने हाल ही में संकेत दिया है कि केंद्र सरकार की एमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 के तहत अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को 75,000 से 80,000 करोड़ रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराया जा सकता है. इस बारे में SBI के चेयरमैन सीएस सेटी ने NDTV Profit के साथ बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ये बैंक की अधिकतम कर्ज क्षमता है, लेकिन वास्तविक उपयोग इससे कम रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Roopa Ganguly Net Worth: कितनी अमीर हैं रूपा गांगुली, जो बन सकती हैं बंगाल की डिप्टी सीएम? ‘द्रौपदी’ से हैं मशहूर

उनके मुताबिक, मौजूदा हालात में केवल 30 से 40 फीसदी पात्र MSME ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि ये अनुमान उन MSME ग्राहकों के आधार पर तैयार किया गया है जो ECLGS 5.0 के तहत पात्र हैं. फिलहाल बैंक के पास ज्यादा लोन की डिमांड नहीं आई है. इसकी वजह है कि अभी इस योजना के पूरे दिशा- निर्देश लागू नहीं हुए हैं. सरकार ने भी सबसे खराब स्थिति में 2.55 लाख करोड़ रुपये तक के उपयोग का अनुमान लगाया है.

साइबर सुरक्षा के लिए सीरियस
सेटी ने ये कहा है कि बैंकिंग सेक्टर अब साइबर सुरक्षा और AI से जुड़े खतरों पर भी गंभीरता से काम कर रहा है. जिसके लिए निवेश बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है, इस समय  बैंक ने FY27 के लिए 13-15 फीसदी क्रेडिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा है. होम लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. SBI को FY27 में 11-12 फीसदी डिपॉजिट ग्रोथ और 3 फीसदी नेट इंटरेस्ट मार्जिन हासिल करने की उम्मीद है. इसके अलावा बैंक सितंबर 2026 तक अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की लिस्टिंग पर भी विचार कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Pakistan LPG: पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग, वहां अब कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *