टीम इंडिया से बाहर सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, बताया कैसे खुद को समझाया 

5435bc634a6025c0b180b406e00d102717943699303401364 original


टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वापसी को लेकर बात की. वह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे. लेकिन इससे पहले सूर्या ने बताया कि उनके लिए 2026 आईपीएल के बाद वक्त बहुत मुश्किल था. फिर उन्होंने वाइफ देविशा शेट्टी से बात की. वाइफ ने सूर्या को वापसी के लिए प्रेरित किया. टीम इंडिया में तो मौका मिल नहीं रहा है, लेकिन सैयद मुश्ताक अली में मुंबई के लिए वापसी करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. 

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच भी उसी टी20 विश्व कप में खेला. इसके बाद सूर्या को लगातार भारत की टी20 टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने वापसी को लेकर क्या कुछ बोला. 

फिर से शुरुआत करने का आया विचार 

टी-20 मुंबई लीग के सेलिब्रेशन ऑफ चैंपियंस कार्यक्रम के दौरान सूर्यकुमार ने कहा, “आईपीएल के बाद शुरुआती 2 महीने बहुत मुश्किल थे. लेकिन फिर मैंने इस बारे में सोचा कि मैं पहले कैसा था, कैसे मैंने अपना क्रिकेट शुरू किया, जब मैं सोचता था कि मैं मुंबई के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेलना चाहता हूं, मैं मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहता हूं.”

वाइफ से बात करके मिली राहत 

सूर्या ने आगे कहा, “मैंने इन चीजों के बारे में अपनी पत्नी से बात की और उसने भी वही बात बोली कि आपको क्रिकेट के लिए वही पैशन और प्यार वापस लाना पड़ेगा, जो आपके पास 15 साल की उम्र में था. जैसे आप एज-ग्रुप क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे. 

सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर 

सूर्या भारत के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट ही खेलते हैं. अब तक उन्होंने 373 टी20 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 347 पारियों में बैटिंग करते हुए 34.50 की औसत और 152.58 के स्ट्राइक रेट से 9729 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 65 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन बने टी20 के कप्तान, जन्मदिन से पहले मिला खास तोहफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *