पिछले साल बवाल, अब IPL 2027 ऑक्शन में बांग्लादेश के 7 खिलाड़ी; मुस्तफिजुर भी शामिल

3b135172aaa2e3cbf93f5dd5f44b6d4917944537384071364 original


आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) से पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को खरीदा था. लेकिन उस वक्त बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की खबर आई थी. इसको मद्दे नजर रखते हुए बीसीसीआई के कहने पर फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी गेंदबाज को सीजन की शुरुआत से पहले ही रिलीज कर दिया था. लेकिन अब अगले सीजन (IPL 2027) से पहले एक बार फिर 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है. 

16 दिसंबर को आगामी आईपीएल सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होना है, जिसके लिए बीसीसीआई ने अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड्स से संपर्क किया. इस लिस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी शामिल रहा. हैरानी की बात यह है कि करीब 10 महीने पहले ही मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बवाल हुआ था और अब बीसीसीआई फिर बांग्लादेशी क्रिकेटरों को ऑक्शन में ला रहा है. 

7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ऑक्शन में दिया नाम 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश के 7 खिलाड़ियों ने मिनी ऑक्शन के लिए नाम दिया है. इसमें मुस्तफिजुर रहमान भी शामिल हैं. इसके अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम लिस्ट का हिस्सा हैं. 

हालांकि अभी आईपीएल की तरफ से ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट नहीं जारी की गई है. इससे पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी. टीमों के जरिए रिलीज किए गए खिलाड़ी भी ऑक्शन में जाएंगे. इस तरह अभी ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने में अभी वक्त है. 

बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का किया था बायकॉट

मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी विरोध देखने को मिला था. भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान था. बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के लिए न्यूट्रल वेन्यू की मांग की थी, लेकिन इस मांग को खारिज कर दिया गया था. इसके बाद बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप से नाम वापस ले लिया था. 

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं खेलेंगे चौथा NZ वनडे? बदल गई टीम इंडिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *