‘रामायण’ ने आठवें दिन इन 7 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश

1b33060101b83c7c6cb0a9d61728d8051794494306499587 original


रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट वन’ को फैंस और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है. आठवें दिन फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन रात साढ़े आठ बजे तक 35.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 32.36 करोड़ कमाए. फिल्म को 18,093 शोज मिले और 31.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने टोटल 547 करोड़ का नेट और 653.41 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को टोटल 1,84,569 शोज मिले. फिल्म ने हिंदी में 30.24 करोड़ कमाए. कन्नड़ में 2.51 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं तमिल में 1.59 करोड़ कमाए. तेलुगू में फिल्म ने 1.56 करोड़ कमाए.

आठवें दिन की कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा

1- दृश्यम 3- 14.50 करोड़
2- बॉर्डर 2- 10.75 करोड़
3- मिर्जापुर: द मूवी- 9.50 करोड़
4- आवारापन 2- 5.75 करोड़
5- भूत बंगला- 5.57 करोड़
6- धमाल 4- 5.50 करोड़
7- हनुमान अंश- 4 लाख

रणवीर सिंह की फिल्म से पीछे
फिल्म आठवें दिन की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से पीछे चल रही है. फिल्म ने 49.70 करोड़ का बिजनेस किया था. ‘रामायण’ के आठवें दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे देखना होगा कि क्या फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ पाएगी या नहीं. 

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ के सेट पर लारा दत्ता के हाथ में फंस गई थी चूड़ी, काटकर निकालनी पड़ी, देखें वीडियो

फिल्म का डे वाइज बिजनेस

मालूम हो कि नितेश तिवारी डायरेक्टेड इस फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ नेट और 77.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ नेट कमाए. तीसरे दिन 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़, पांचवें दिन 107.50 करोड़, छठे दिन 94.10 करोड़ और सातवें दिन 70.65 करोड़ कमाए.

फिल्म का अभी तक एक पार्ट रिलीज हुआ है. दूसरा पार्ट रिलीज होना बाकी है. दूसरा पार्ट पहले दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला था. लेकिन अब 2028 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश जैसे स्टार्स हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *