बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

ce5345e91ef1363a67c014a6bdb0f87517742644586731364 original


Players Won IPL In First Season As Captain: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले रिकॉर्ड्स और आंकड़ों की चर्चा हो रही है. हम आपको बताएंगे कि आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान पहला खिताब जीतने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं. इस लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. यहां आपको पूरी डिटेल मिलेगी. 

तो आपको बता दें कि 18 सालों में पहले सीजन बतौर कप्तान आईपीएल का खिताब जीतने वाले सिर्फ चार ही खिलाड़ी हैं. गौर करने वाली बात यह है कि चार में से तीन खिलाड़ी भारतीय हैं. भारतीय खिलाड़ियों में रजत पाटीदार भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जितवाया था. पाटीदार ने पिछले सीजन पहली बार आईपीएल टीम की कमान संभाली थी. 

शेन वॉर्न (2008)

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत खिलाड़ी शेन वॉर्न आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने थे. वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट का पहला सीजन 2008 में अपने नाम किया था. 

रोहित शर्मा (2013)

इस लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा का है. हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 का खिताब जीता था. यह बतौर कप्तान रोहित का पहला सीजन था. मजे की बात यह है कि यह मुंबई इंडियंस के लिए भी पहला खिताब था. रोहित से पहले कई दिग्गज टीम की कमान संभाल चुके थे, लेकिन टीम को पहला खिताब रोहित शर्मा ने जितवाया. 

हार्दिक पांड्या (2022)

हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए यह कमाल किया था. 2022 सिर्फ हार्दिक के लिए बतौर कप्तान पहला साल नहीं था, बल्कि गुजरात टीम के लिए भी वह डेब्यू ईयर था. इस तरह हार्दिक ने पहली बार बतौर कप्तान उस टीम को खिताब जितवाया था, जो टूर्नामेंट में अपना पहला सीजन खेल रही थी. 

रजत पाटीदार 

लिस्ट में रजत पाटीदार चौथे पायदान पर हैं. पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन 2025 आईपीएल का खिताब जीता था. यह आईपीएल में पाटीदार के लिए बतौर कप्तान पहला सीजन था. गौर करने वाली बात यह है कि पाटीदार से पहले विराट कोहली जैसे दिग्गज भी आरसीबी की कमान संभाल चुके थे, लेकिन टीम को खिताब नहीं जितवा सके थे. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *