6,6,6,6,6… वापस आते ही रोहित शर्मा ने ठोकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी, LSG के खिलाफ रचा इतिहास

58276b717f8fdb033a9995d45516c82e1777914323202975 original


रोहित शर्मा लगातार पांच मैचों से बाहर बैठे थे. मगर वापस आते ही उन्होंने सारा गुस्सा जैसे लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों पर उतार दिया है. उन्होंने IPL के इतिहास में लखनऊ के खिलाफ अपनी सबसे तेज फिफ्टी लगाई है. सोमवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 27 गेंद में अपने पचास रन पूरे किए. इस दौरान उन्होंने चौके और छक्कों की जमकर बारिश की.

बनाया सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. यह IPL में उनकी LSG के खिलाफ सबसे तेज और पूरे करियर की चौथी सबसे तेज फिफ्टी है. साथ ही यह रोहित की वानखेड़े मैदान पर सबसे तेज फिफ्टी भी है. इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित के बल्ले से निकली सबसे तेज फिफ्टी 23 गेंदों में आई थी, जो उन्होंने इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगाई थी.

  • 23 गेंद – बनाम KKR
  • 25 गेंद – बनाम CSK
  • 26 गेंद – बनाम PBKS
  • 27 गेंद – बनाम LSG

यह भी पढ़ें: IPL 2026, MI vs LSG: रोहित शर्मा की वापसी पर गूंज उठा वानखेड़े, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

रोहित शर्मा ने सिक्स लगाकर अपने 50 रन पूरे किए. अर्धशतक पूरा करने तक रोहित 5 छक्के और तीन चौके लगा चुके थे. पहले पचास में से 42 रन तो उन्होंने बाउंड्री से ही बनाए. इसी बीच उन्होंने आवेश खान की जमकर पिटाई भी की. पारी का छठा ओवर आवेश खान ने किया, जिसमें रोहित शर्मा ने 2 छक्के और 2 चौके समेत 21 रन बटोरे थे.

इसी मुकाबले में रोहित शर्मा ने रायन रिकल्टन के साथ मिलकर सबसे ज्यादा बार 100+ की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बना दिया है. लखनऊ के खिलाफ रोहित और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए तीसरी बार है जब इन दोनों ने शतकीय साझेदारी की है, जो किसी भी विकेट के लिए मुंबई के लिए सबसे ज्यादा है.

यह भी पढ़ें:

निकोलस पूरन ने 16 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *