बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?

c7ba71e4af5f5bcd8582eabe3faafaf117872296110231216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बांग्लादेश गैस और LNG कमी के कारण बिजली संकट में है।
  • इस गंभीर संकट से निपटने भारत से अतिरिक्त डीजल मांगा है।
  • भारत बांग्लादेश को सालाना 8,500-10,500 करोड़ की बिजली बेचता है।
  • अडानी पावर गोड्डा से ₹8,000 करोड़ की बिजली आपूर्ति करता।

India-Bangladesh Power Deal: बिजली, पानी और छत ऐसे जरूरी चीज है, जिसके बिना एक व्यक्ति का जीना मुश्किल हो सकता है. इनमें से बिजली आज हर देश की बड़ी जरूरत बन चुकी है. घरों, दुकानों से लेकर फैक्ट्रियों तक बिना बिजली काम करना आसान नहीं है. ऐसे में अगर किसी देश में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहे, तो इसका असर वहां के लोगों और बिजनेस पर पड़ता है और सरकार को भी जल्द से जल्द बिजली का इंतजाम करना पड़ेगा.

इसी बीच भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इस समय बिजली संकट से जूझ रहा है. गैस की कमी और LNG यानी Liquefied Natural Gas की सप्लाई में दिक्कत की वजह से बांग्लादेश में बिजली की समस्या बढ़ गई है, जिसके बाद बांग्लादेश में भारत से अतिरिक्त डीजल सप्लाई की मांग की. भारत के साथ पहले से ही मौजूद पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को डीजल की सप्लाई की जाती है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होगा कि भारत बांग्लादेश को बिजली बेचकर कितने रुपये हर साल कमाता है? आइए जानते हैं. 

कितने रुपये कमाता है भारत?

दरअसल, ऐसा नहीं है कि बिजली की समस्या होने के बाद ही बांग्लादेश ने भारत से मदद मांगी है, बल्कि भारत लंबे समय से बांग्लादेश को बिजली देता है. लेकिन अब ऐसे समय में बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल की मांग की है. अगर बात करें कमाई कि तो भारत बांग्लादेश को हर साल लगभग 8,500 करोड़ से 10, 500 करोड़ बिजली बेचकर कमाता है. अलग-अलग समझौते के तहत लगभग 2000 से 2650 MW बिजली की सप्लाई की जाती है. 

ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

इस प्लांट से 8000 करोड़ की बिजली होती है सप्लाई

बांग्लादेश को जो भारत से बिजली मिलती है, उसमें अडानी पावर की बड़ी हिस्सेदारी है. झारखंड के गोड्डा में स्थित पावर प्लांट से हर साल लगभग 8 हजार करोड़ की बिजली सप्लाई की जाती है. अहम बात तो यह है कि बांग्लादेश को केवल अडानी पावर ही बिजली नहीं देता है, इसके अलावा भी कई कंपनियां भी बिजली की सप्लाई करती हैं. इनमें शामिल है…

अब इस बीच बांग्लादेश बिजली संकट से जूझ रहा है, जिसके बाद उसने भारत से अतिरिक्त डीजल की मांग की है. भारत बांग्लादेश को पहले से ही बिजली बेचता है, लेकिन इसके बावजूद उस देश को बिजली संकट से निपटने के लिए भारत से की मदद लेनी पड़ रही है.  

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन ‘बॉडी’ और अमेरिका ‘ब्रेन’, भारत क्यों पिछड़ा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *