रोहित शर्मा की फेयरवेल डेट कंफर्म, चेपॉक में होगा आखिरी मैच; जानें वायरल रिपोर्ट का क्या है सच

04503c4f40ac267ba77aa3a408697fd217816310922771364 original


रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. सीरीज के ओपनर में हिटमैन ने फ्लॉप रहे थे. उन्होंने 16 रनों की पारी खेली थी. अब दूसरे वनडे से पहले हिटमैन के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा दावा किया गया, जिसमें बताया गया कि चेपॉक के मैदान पर किस तारीख को रोहित अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे. 

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट के लिए ही उपलब्ध हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद फॉर्मेट से संन्यास लिया था. इसके बाद 07 मई 2025 को हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब वनडे में उनके संन्यास को लेकर दावा सामने आया. तो आइए जानते हैं कि दावा क्या है और उसकी हकीकत क्या है. 

रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट का दावा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में रिपोर्ट के हवाले से लिखा गया कि चेन्नई के चेपॉक में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है, जो 20 जून को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने बता दिया कि वह उम्र और फिटनेस के चलते 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं.
रोहित शर्मा की फेयरवेल डेट कंफर्म, चेपॉक में होगा आखिरी मैच; जानें वायरल रिपोर्ट का क्या है सच

वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन! श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैच रेफरी के फैसले से दुनिया हैरान

क्या है दावे की सच्चाई?

तो आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या रोहित शर्मा की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है. लिहाजा रोहित के रिटायरमेंट के दावे में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. 

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

हिटमैन ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 67 टेस्ट, 283 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 116 पारियों में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा वनड की 275 पारियों में हिटमैन ने 11593 रन बना लिए हैं, जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए. टी20 इंटरनेशनल की 151 पारियों में उन्होंने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए. इस दौरान 5 शतक और 32 अर्धशतक निकले. 

 

यह भी पढ़ें: ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *