Reuse Old Sweaters: अलमारी के पुराने ऊनी कपड़ों का ऐसे करें इस्तेमाल, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत

b457f07d9b23e3f87732f4ea06fcdaee17943819522861472 original


सर्दियों का मौसम आते ही अलमारी से गर्म कपड़े निकलने लगते हैं. इस दौरान कई ऐसे स्वेटर, शॉल और ऊनी कपड़े भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल अब नहीं किया जाता. कुछ कपड़े पुराने हो जाते हैं तो कुछ छोटे या ढीले होने की वजह से पहनने लायक नहीं रहते. ऐसे में इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी मेहनत और कुछ ईडिया से पुराने ऊनी कपड़ों को घर की कई जरूरतों के लिए दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पैसे बचेंगे और बेकार कपड़ों का सही उपयोग भी हो जाएगा.

पुराने स्वेटर से बनाएं मोजे, दस्ताने और टोपी

अगर आपके पास कोई पुराना स्वेटर है, जिसे अब नहीं पहनते है तो उससे गर्म मोजे और दस्ताने बनाए जा सकते हैं. इसके लिए स्वेटर की बांहों को काटकर मोजों का आकार दें और किनारों पर सिलाई कर दें. इसी तरह स्वेटर के बाकी हिस्से से दस्ताने और बच्चों के लिए गर्म टोपी भी तैयार की जा सकती है. पुराने ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल घर की सजावट के लिए भी कर सकते हैं. किसी रंगीन स्वेटर या शॉल को काटकर कुशन कवर तैयार करें. इसके अलावा पुराने ऊनी कपड़ों से टेबल मैट, कप होल्डर और सजावटी सामान भी बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें : Easy Way To Remove Sock Odor: सुबह पहने और शाम तक आने लगती है मोजों से बदबू, ये ट्रिक आएगी आपके काम

पालतू जानवरों के लिए बनाएं गर्म बिस्तर

अगर आपके घर में कुत्ता या बिल्ली है तो पुराने ऊनी कपड़े उनके लिए काफी काम आते हैं. किसी पुराने स्वेटर, शॉल या कंबल को मोड़कर उनके सोने की जगह पर बिछा दें. इससे उन्हें ठंड से बचने में मदद मिलेगी. आप पुराने कपड़ों को काटकर उनमें रूई या दूसरे मुलायम कपड़े भरकर छोटा बिस्तर भी बना सकते हैं. ध्यान रखें कि कपड़े साफ हों और उनमें कोई टूटा हुआ बटन, हुक या धागा बाहर न निकला हो. 

जरूरतमंद लोगों को दान करें पुराने ऊनी कपड़े

अगर आपके पास ऐसे ऊनी कपड़े हैं जो अच्छी हालत में हैं, लेकिन आप उनका इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं. स्वेटर, शॉल, जैकेट और कंबल किसी के लिए सर्दी से बचने का सहारा बन सकते हैं. दान करने से पहले कपड़ों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और उनकी हालत भी जांच लें. कोशिश करें कि ऐसे कपड़े ही दान करें जिन्हें कोई दूसरा व्यक्ति आराम से पहन सके. फटे, बहुत ज्यादा घिसे या खराब कपड़े दान करने से बचें. इस तरह पुराने कपड़ों को फेंकने के बजाय उनका दोबारा इस्तेमाल करके आप पैसे बचाने के साथ किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Turmeric Purity Test: हल्दी असली है या नकली? इस आसान ट्रिक से ऐसे लगाएं पता, घर बैठे हो जाएगा काम 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *