‘चाइना से आया मेरा दोस्त…’, कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो

0befe8a5f69cb7f4feec8a8144d146da17838611640241372 original


बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान रीता सानू इन दिनों चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हॉस्पिटल में एडमिट नजर आए. उनके हाथ पर आइवी ड्रिप लगी है, जिसे देखकर लोग चिंता में आ गए हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है? इसी बीच उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया. 

कोविड का शिकार हुए जान

हाल ही में जान रीता सानू ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो.’ साथ ही वीडियो में उन्होंने लिखा, ‘फिट चेक. मैंने अपने फेवरेट डिजाइनर के कपड़े पहने है: कोकिलाबेन.’ चेक्ड इन: कोविड फ्रॉम वुहान.’ 

फैंस ने की दुआ

हॉस्पिटल के कमरे में भी जान का स्वैग देखने लायक है. बीमार होने के बावजूद वो फिट चेक दे रहे हैं, जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर कई फैंस ने उनपर प्यार बरसाया और लिखा कि ‘जल्दी ठीक हो जाओ.’

चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो

ये भी पढ़ें: अंशुला कपूर के वेडिंग वेडिंग रिसेप्शन में छाए सेलेब्स, अर्जुन-रणवीर ने जमकर किया डांस, देखें अनसीन फोटोज

कब आया था कोविड?

बता दें कि दिसंबर 2019 में चीन के वुहान से कोविड की शुरुआत हुई थी. बाद में ये बीमारी धीरे-धीरे कई देशों में फैल गई और मार्च 2020 में लॉकडाउन कर दिया. लगातार बढ़ती इस महामारी में कई लोगों की जान गई, जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल थे. उस समय सभी अपने घर में बंद रहते थे और सावधानी बरतते थे. बाद में मई 2023 में WHO ने इस बीमारी के खत्म होने का ऐलान कर दिया. हालांकि अभी भी कुछ केस देखने को मिलते है, जो नॉर्मल है.

सिंगर हैं जान रीता सानू

वहीं बात करें जान रीता सानू की, तो वो कुमार सानू और उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं. जान खुद भी एक सिंगर है, हालांकि उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 14’ में मिली. वो हमेशा अपने सोशल मीडिया पर कई कवर सॉन्ग्स और रील्स पोस्ट करते रहते है, जो उनके फैंस के बीच वायरल हो जाते है.

ये भी पढ़ें: ब्लैक लहंगे में जाह्नवी कपूर ने गिराई बिजली, हर अदा पर दिल हार बैठे फैंस, देखें तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *