LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?

b8d67ebb689e319d4716606b1744fd2e17851467555531346 original


LPG Price: ईरान और यूएस के बीच हुए युद्ध की वजह से आम जनता को काफी महंगाई का सामना करना पड़ा था. तेल- गैस समेत कई खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बदलाव देखे गए थे. मई- जून में लगातार हुई बढ़ोतरी के बाद जुलाई के पहले हफ्ते में ही गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिला था. तो वहीं जिसे देखते हुए अब लगता है कि आने वाले समय में यानी अगस्त के महीने में भी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा?
दरअसल हर महीने की 1 तारीख को सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, HPCL और भारत गैस एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है. जुलाई के महीने में यानी 1 जुलाई को भी ये बदलाव देखे गए थे. जिसके बाद अह 1 अगस्त को भी कीमतों में बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि फिलहाल ये बात साफ नहीं है कि कीमतों में इजाफा होगा या कीमतें कम होंगी.

ये भी पढ़ें: भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?

मार्च से जून तक कई बार बढ़े दाम
फरवरी से ईरान और यूएस का युद्ध शुरू हुआ था. जिसके बाद पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 7 मार्च को 60 रुपये का इजाफा किया गया था. जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 913 रुपये हो गई थी. तो वहीं इसके बाद एक बार फिर से 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर में 29 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद इसकी कीमत 942 रुपये हो गई थी. देखा जाए तो इस साल के पहले छह महीने में ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 89 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली.

सरकार हुई सख्त
इतना ही नहीं इस युद्ध के कारण होर्मुज ब्लॉक था, जिसकी वजह से तेल और गैस की आवाजाही पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे. जिसके कारण भारत में गैस सिलेंडर की किल्लतें होने लगी थीं. इसी युद्ध के दौरान सरकार ने इसे लेकर सख्ती दिखाई. जिसके बाद गैस सिलेंडर की डिलीवरी, बुकिंग, सब्सिडी को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसी बीच अब सबकी निगाहें 1 अगस्त की ओर है, कि इस दिन गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होगी या दाम कम भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *