सफेद नीला छोड़ो, घर के कमरों के लिए बेस्ट हैं ये मॉडर्न कलर कॉम्बिनेशन

e827176d9a335874a0f427e07acdf28e17894809697091473 original


घर को नया और खूबसूरत लुक देने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर या डेकोरेशन की जरूरत नहीं होती. कई बार सिर्फ दीवारों के रंग बदलने से पूरा कमरा अलग नजर आने लगता है. खासतौर पर अगर आप लंबे समय से सफेद, क्रीम या नीले जैसे आम रंगों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, तो इस बार कुछ नए कलर कॉम्बिनेशन ट्राई करने से आपका घर एक दम नए जैसा लगने लगेगा. आजकल इंटीरियर में ऐसे रंग पसंद किए जा रहे हैं जो कमरे को मॉडर्न बनाने के साथ-साथ उसमें गर्माहट और पर्सनैलिटी भी जोड़ें. ऐसे में जानिए आपके कमरे के लिए बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन.

ऑलिव ग्रीन और बेज से लगेगा कमरा शांत

अगर आपको घर में नेचुरल और शांत माहौल पसंद है, तो ऑलिव ग्रीन के साथ बेज अच्छा विकल्प हो सकता है. ग्रीन दीवार कमरे में प्रकृति का एहसास देती है, जबकि बेज इसे बैलेंस करता है. इस कॉम्बिनेशन के साथ लकड़ी का फर्नीचर और छोटे इनडोर प्लांट्स काफी अच्छे लगते हैं. इसे खासतौर पर लिविंग रूम या बेडरूम में इस्तेमाल किया जा सकता है.

टेराकोटा और ऑफ-व्हाइट रिच फिल देगा

बहुत ज्यादा चमकीले रंगों के बजाय अगर आप कमरे में गर्म और एलिगेंट एहसास चाहते हैं तो टेराकोटा के साथ ऑफ-व्हाइट जरुर आजमाएं. टेराकोटा कमरे को एक रिच फिल देता है. जबकि ऑफ-व्हाइट पूरे लूक को हल्का बनाए रखता है. यह कॉम्बिनेशन उन कमरों में खास अच्छा लगेगा जहां नैचुरल लाइट आती हो.

इसे भी पढ़ें-  बगैर सीटी भी आराम से गलेगी चने की दाल, ये हैक्स आएंगे काम

चारकोल ग्रे और मस्टर्ड लगेगा शानदार

अगर आप थोड़ा बोल्ड इंटीरियर पसंद करते हैं, तो चारकोल ग्रे और मस्टर्ड एक अलग जोड़ी है. ग्रे कमरे को लुक देता है और मस्टर्ड उसमें गर्मी जोड़ता है. पूरे कमरे की सभी दीवारों पर गहरा ग्रे करने के बजाय इसे कुछ हिस्सों में इस्तेमाल करना ज्यादा संतुलित विकल्प होता है.

सेज ग्रीन और वॉर्म व्हाइट देगा रिच लूक

बेडरूम या ऐसे कमरे जहां आप सुकून वाला माहौल चाहते हैं, वहां सेज ग्रीन और वॉर्म व्हाइट का मेल अच्छा रहेगा. सेज ग्रीन बहुत तेज नहीं दिखता और कमरे को सॉफ्ट एपिरियंस देता है. वॉर्म व्हाइट के साथ मिलकर यह कॉम्बिनेशन ज्यादा अच्छा महसूस होता है. हल्के लकड़ी के फर्नीचर और कुछ पौधों के साथ इसका लुक और बेहतर बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *