इस दिन होगी रिंकू सिंह की शादी, सांसद प्रिया सरोज संग लेंगे 7 फेरे

a77c6cffe34dd262dc4f368bd854813717894781353001364 original


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी की तारीख कंफर्म हो गई है. रिंकू 04 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ फेरे लेंगे. इससे पहले जून में दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें खेल जगत और राजनीति जगत के तमाम दिग्गज शामिल हुए थे.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आने वाले रिंकू ने सगाई भी लखनऊ में की थी. अब शादी के लिए भी उन्होंने सूबे की राजधानी को चुना है. इस शादी में देश विदेश के तमाम मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. रिंकू क्रिकेट जगत का जाना माना नाम है. दूसरी तरफ, प्रिया राजनीति जगत का बड़ा चेहरा हैं. ऐसे में शादी में दोनों जगत के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद की जाएगी. 

पिता के देहांत के बाद टली शादी 

पहले रिंकू और प्रिया की शादी पिछले साल वाराणसी में ताज से होनी थी, लेकिन क्रिकेटर के पिता के देहांत के बाद शादी की तारीख टल गई थी. पिता खानचंद सिंह का निधन 27 फरवरी 2026 को हुआ था.

रिंकू हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने मुकाबले की दोनों पारियों में क्रमश: 60 और 20 रन स्कोर किए थे. वह जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में नजर आए थे. इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेली जा रही टी20 सीरीज में रिंकू को मौका नहीं मिला है. 

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले रिंकू सिंह ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 2 वनडे और 48 टी20 इटंरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. फिलहाल तो रिंकू मेन इन ब्लू के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं. वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बनाए. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 35 पारियों में रिंकू के बल्ले से 702 रन निकले. इस दौरान उनका औसत 36.94 का और स्ट्राइक रेट 156.34 का रहा. उन्होंने फॉर्मेट में 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 69* रनों का रहा.

 

यह भी पढे़ं: 17 या 19 सितंबर, कब से शुरू होंगे 2026 एशियन गेम्स के मैच? क्यों है कंफ्यूजन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *