एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया

4e2394ff5b7d1647c8618b5dcffc26951790323526130143 original


2026 एशियन गेम्स में नेपाल ने बड़ा उलटफेर किया है. नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सिर्फ 102 रन ही बना सकी थी. जवाब में नेपाल ने 18वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. नेपाल के लिए सुंदीप जोरा ने 34 और रोहित पौडेल ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं दीपेंद्र सिंह एरी ने 15 रन बनाए. 

दीपेंद्र सिंह एरी नेपाल के कप्तान हैं, वहीं दारविश रसूली अफगानिस्तान को लीड कर रहे हैं. गेंदबाजों की मददगार इस पिच पर नेपाल के बल्लेबाजों ने संयम से खेलकर छोटे से लक्ष्य को हासिल किया. 

पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. ओपनर मोहम्मद अकरम 02, उनके साथी हसन ईसाखिल 00 और तीन नंबर पर आए करीम जनात सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पांचवें ओवर में सिर्फ 16 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए थे. 

इसके बाद फैसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जादरान ने टी20 में टेस्ट जैसी बैटिंग की. दोनों ने बहुत धीमी गति से रन बनाए. फैसल ने 33 गेंद में 30 और जादरान ने 40 गेंद में 30 रन बनाए. इसके बाद मोहम्मद इशाक 10 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए. 

कप्तान दारविश रसूली सात नंबर पर आए, जो बिना खाता खोले वापस लौटे. यह सबसे खराब फैसला रहा, क्योंकि रसूली ऊपरी क्रम के बल्लेबाज हैं, अगर वह ऊपर आते तो अपनी पारी का रुख बदल सकते थे. इस तरह अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 102 रन ही बनाए. नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट चटकाए. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. कुशल भुर्तेल 00 और आसिफ शेख 02 रन बनाकर आउट हो गए. चौथे ओवर में 12 के स्कोर पर दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे तो लगा कि मैच कांटे का होगा. इसके बाद नेपाल के लिए रन बनाना काफी मुश्किल हो गया. कुशल मल्ला 12 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

सातवें ओवर में 31 रनों पर तीन विकेट गिरे तो लगा कि अफगानिस्तान के गेंदबाज कुछ कमाल करेंगे, लेकिन सुंदीप जोरा और रोहित पौडेल ने ऐसा नहीं होने दिया. पौडेल ने 32 गेंद में 33 और जोरा ने 35 गेंद में 34 रनों की पारी खेल अपनी टीम को मुश्किल से निकाल दिया. कप्तान एरी ने भी 15 रनों का योगदान दिया, जिससे नेपाल 18वें ओवर में मैच जीतने में सफल रही.

यह भी पढ़ें- 

एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *