Real Estate: मजबूत मोबाइल नेटवर्क वाली इमारतों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, आप चुन सकेंगे बेस्ट घर

b28ffd82cc4dd2598ff056527df18e851790352644019940 original


मान लीजिए आप कोई घर, दफ्तर-दुकान या किसी और तरह की प्रॉपर्टी खरीदते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वहां तो नेटवर्क ही ठीक से नहीं आ रहा है तो ऐसे में बड़ी मुश्किल हो सकती है. कंज्यूमर्स की इसी दिक्कत को दूर करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आज डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग (DCR) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया.

TRAI ने इमारतों के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी की जांच के लिए एक खास मोबाइल ऐप भी पेश किया गया है. घर, ऑफिस या किसी अन्य इमारत में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी कैसी है, अब इसकी जानकारी लोगों को पहले से मिल सकेगी जिससे आप अपने लिए बेस्ट प्रॉपर्टी को पसंद कर सकते हैं. 

लोगों का क्या फायदा होगा?

आजकल किसी भी ऑफिस, घर-संस्थान में सही मोबाइल नेटवर्क मिलना बेहद जरूरी है. TRAI ने ये डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म शुरू किया है जिससे इमारतों के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी की जांच होगी. इसकेअलावा एक खास मोबाइल ऐप भी पेश किया है जिससे लोगों को पहले से घर, ऑफिस या किसी अन्य इमारत में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी कैसी है, इसकी जानकारी मिल पाएगी. 

क्यों लिया TRAI ने ये फैसला

TRAI ने ये फैसला लिया जिससे घर-प्रॉपर्टी लेने से पहले ही कस्टमर जान सके कि उस जगह पर नेटवर्क कनेक्टिविटी कैसी रहेगी. मोबाइल डेटा की करीब 70-80 परसेंट खपत घरों और दूसरी इमारतों के अंदर होती है. ऐसे में किसी प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी उसके खरीदारों और किरायेदारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू बन गई है. नया प्लेटफॉर्म लोगों को किसी प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद करेगा, जिससे वे खरीदने या लीज पर लेने का फैसला ज्यादा बेहतर कर सकेंगे. 

कैसे काम करेगा प्लेटफॉर्म?

डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग प्लेटफॉर्म पोर्टल और मोबाइल ऐप के कॉम्बिनेशन के तौर पर काम करेगा. प्रॉपर्टी मैनेजर इसमें अपनी प्रॉपर्टी को रजिस्टर कर सकेंगे, रेटिंग के लिए अप्लाई कर सकेंगे, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे और रजिस्टर्ड डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसी (DCRA) को चुन सकेंगे. आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी.

वहीं, DCRA के जरिए प्रॉपर्टी का फील्ड असेसमेंट किया जाएगा. एजेंसियां खास मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर इमारत के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़े विभिन्न मानकों की जांच करेंगी और टेस्ट के नतीजे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करेंगी.

ग्राहक भी ऑनलाइन देख सकेंगे रेटिंग

इस प्लेटफॉर्म का एक अहम हिस्सा इसका पब्लिक रेटिंग सर्च पेज है. ग्राहक किसी प्रॉपर्टी का नाम या लोकेशन डालकर उसकी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग देख सकेंगे. इसके अलावा पब्लिश्ड रेटिंग और संबंधित सर्टिफिकेट को भी ऑनलाइन सर्टिफाइड किया जा सकेगा. इससे घर या ऑफिस खरीदने अथवा किराये पर लेने वाले लोगों को प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी को भी अपने फैसले में शामिल करने का मौका मिलेगा.

डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगी रेटिंग

TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि “डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग प्लेटफॉर्म (DCR) की शुरुआत प्रॉपर्टीज में डिजिटल कनेक्टिविटी आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे कंज्यूमर को कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर और इसके परफॉर्मेंस से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी मुहैया कराने में मदद मिलेगी.”

अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी भी होंगी शामिल

TRAI का यह सिस्टम केवल तैयार इमारतों तक सीमित नहीं रहेगा. अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टीज के लिए भी रेटिंग और सर्टिफिकेशन की व्यवस्था की गई है.

किन चीजों की होगी जांच?

डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग फ्रेमवर्क में प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी का आकलन इन बातों पर किया जाएगा-

  • फाइबर कनेक्टिविटी की तैयारी (Fibre Readiness)
  • इन-बिल्डिंग डिजिटल कनेक्टिविटी सॉल्यूशन
  • Wi-Fi इंफ्रास्ट्रक्चर
  • मोबाइल नेटवर्क की अवेलिबिटी
  • डिजिटल कनेक्टिविटी में नेटवर्क की स्थिरता
  • डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बिजली की अवेलिबिलिटी

इन अलग-अलग कैटेगरी की प्रॉपर्टीज के लिए तय मानकों और बेंचमार्क पर प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन किया जाएगा.

2024 के फ्रेमवर्क पर बनाया गया DCR और ऐप

TRAI का ये DCR प्लेटफॉर्म 2024 में जारी  Digital Connectivity Rating Framework पर आधारित है. इसका मकसद प्रॉपर्टीज में डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर और उसकी रियल वर्किंग केपेबिलिटीज का एक स्टेंडर्ड तरीके से आकलन करना है.

यह भी पढ़ें- बैंकों की 3 दिन की हड़ताल से पहले ग्राहकों को क्या-क्या सलाह दी गई है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *