शुभमन गिल और केएल राहुल OUT, चौथे वनडे में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन

cec7ba2377bbefbcffe1be6fbca375b91785657875965736 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. नियमित कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे. दोनों स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चौथे और पांचवें वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. अब श्रेयस अय्यर सीरीज के बाकी मैचों में टीम इंडिया को लीड करेंगे. यहां जानें चौथे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. 

कप्तान शुभमन गिल, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज चौथे वनडे में नहीं दिखेंगे. तिलक वर्मा की वनडे टीम में एंट्री हुई है. वहीं कुमार कुशाग्र भी टीम में शामिल किए गए हैं. तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर को वनडे टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट सीरीज को देखते हुए चौथे और पांचवें वनडे के लिए अलग टीम चुनी गई है.

रोहित और गायकवाड़ कर सकते हैं ओपनिंग 

चौथे वनडे में भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज कर सकते हैं. केएल राहुल की जगह ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. विराट कोहली का तीन नंबर पर और श्रेयस अय्यर का चार नंबर पर खेलना तय है. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव होना है. अंशुल कंबोज की जगह यश ठाकुर या कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. 

चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव/यश ठाकुर, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह.

चौथे वनडे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- श्रेयस  अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव 

यह भी पढ़ें-

‘दोबारा होनी चाहिए 2018 बॉल टेंपरिंग विवाद की जांच’, माइकल क्लार्क ने कर डाली बड़ी मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *