आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है. आगामी सीजन की नीलामी दिसंबर में गोवा में होनी है. इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. अब तक ट्रेड विंडो का इस्तेमाल कर कुल 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं.
आईपीएल 2027 से पहले जो हुआ, वैसे इस लीग के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. इस बार दो टीमों के कप्तान ट्रेड के जरिए दूसरी टीमों में गए हैं. 27 करोड़ रुपये में बिकने वाले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया है. वह अब दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं. वहीं हार्दिक पांड्या भी अब मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में चले गए हैं. ये दोनों अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे. पंत की सैलरी में भी भारी कटौती हुई है.
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैरान करने वाली डील हुई. चेन्नई से तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस हैदराबाद में चले गए हैं. वहीं सनराइजर्स से जैक एडवर्ड्स और लियाम लिविंगस्टोन चेन्नई सुपर किंग्स में आ गए हैं. इस ट्रेड डील ने फैंस को काफी हैरान किया है.
अब तक ट्रेड डील के जरिए इन खिलाड़ियों की बदली टीम
ऋषभ पंत- लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स में- सैलरी होगी 15 करोड़ रुपये
कुलदीप यादव- दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में- सैलरी होगी 13.5 करोड़ रुपये
टी नटराजन- दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद में- सैलरी होगी 5 करोड़ रुपये
जीशान अंसारी- सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स में- सैलरी होगी 40 लाख रुपये
लियाम लिविंगस्टोन- सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स में- 6 करोड़ रुपये
जैक एडवर्ड्स- सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स में- 3 करोड़ रुपये
खलील अहमद- चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद में- 4.8 करोड़ रुपये
नाथन एलिस- चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद में- 2 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या- मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में- 18 करोड़ रुपये
अर्शदीप सिंह- पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस में- 18 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें-
शुभमन गिल और केएल राहुल OUT, चौथे वनडे में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन