15 साल के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, DRS से लूटी महफिल

cc9d4b83cd82c9935df0db6582787acc17880835043171212 original


वैभव सूर्यवंशी बल्ले से तो पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना ही चुके हैं, दलीप ट्रॉफी के पिछले मैच में उन्होंने गेंद से भी कमाल किया. अब सेमीफाइनल मैच में कप्तान बनकर जो किया, उसके लिए भी उनकी तारीफ हो रही है. बतौर कप्तान वैभव ने पहला रिव्यू लेने से पहले गेंदबाज और विकेटकीपर से बात की, फिर समय खत्म होने से 3 सेकंड पहले रिव्यू का इशारा किया. उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल आज से शुरू हो गए हैं. पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले दिन वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली, क्योंकि ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. बता दें कि वैभव को टीम में उपकप्तान के तौर पर चुना गया था.

समय खत्म होने से 3 सेकंड पहले लिया फैसला

मुकेश कुमार द्वारा डाले गए 40वें ओवर की दूसरी गेंद आर्यन जुयाल को ऑफ स्टंप लाइन पर डाली, बल्लेबाज बीट हो गए. ईशान किशन के स्थान पर विकेटकीपिंग कर रहे कुमार कुशाग्र ने कैच पकड़कर अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया और इसे नॉट आउट बताया. स्लिप में खड़े कप्तान वैभव सूर्यवंशी का भी मानना था कि बल्लेबाज आउट हैं, लेकिन रिव्यू लेने से पहले उन्होंने गेंदबाज और विकेटकीपर से बात की. रिव्यू लेने के समय में 3 सेकंड का समय ही बचा था, वैभव ने रिव्यू ले लिया.

रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्लेबाज आर्यन के बल्ले को छूकर विकेटकीपर के पास गई थी, थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर का फैसला बदलकर इसे आउट करार दिया. आर्यन का विकेट महत्वपूर्ण था, जो 46 रन बनाकर खेल रहे थे. ये सेंट्रल जोन की पहली पारी का चौथा विकेट था, जो 99 के स्कोर पर गिरा.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच के बाद क्यों नाराज हुए कुलदीप? सूर्यकुमार ने खोला बड़ा राज

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव दलीप ट्रॉफी के इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक सेंट्रल जोन ने 68 ओवरों में 8 विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं. सेंट्रल जोन के लिए सर्वाधिक रन रिंकू सिंह ने बनाए, जिन्होंने 8 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. उन्हें मुकेश कुमार ने आउट किया, जिन्होंने खबर अभी तक 3 विकेट चटकाए हैं. मोहम्मद कुनैन कुरैशी और अभिजीत सरकार ने 2-2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- गजब! मेट्रो में खड़े होकर सफर करते दिखे भारतीय दिग्गज, फोटो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *