हुआंग के इस्तीफे से Nvidia में भूचाल, शेयर 14% टूटे, निवेशकों में हड़कंप

531eca7d00dbd19ff49d21ea88ceee5017944958655671346 original


दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी Nvidia पिछले कुछ दिनों से अपने सीईओ के अफेयर के चलते काफी सुर्खियों में थी. कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग का शादी के बाहर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जिसकी खबरें जैसे ही बाहर आईं भूचाल मच गया. खबरों की मानें तो हुआंग जिस चीनी लड़की को डेट कर रहे थे वो एक जासूस थी. इसी के चलते जेनसन विवादों में आए और विवादों को बढ़ता हुआ देख उन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

लेकिन जेनसन के पद से इस्तीफा देते ही इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला. शेयर बाजार खुलने से पहले ही कंपनी के शेयर 10% से ज्यादा गिर गए. अब निवेशकों की नजर बाजार खुलने के बाद शेयरों की कीमत पर है.

अमेरिकी बाजार में गिरे Nvidia के शेयर
जेनसन हुआंग के इस्तीफे की खबर के बाद Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी शेयर बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर करीब 14% तक गिर गए. हालांकि, बाद में गिरावट कुछ कम हुई और शेयर करीब 11.5% नीचे कारोबार करने लगे. तो वहीं बाजार खुलने से पहले भी Nvidia के शेयरों में करीब 13% तक की गिरावट दर्ज की गई थी.

कंपनी का दर्जा भी छिना
पिछले कुछ दिनों से Nvidia के शेयर लगातार दबाव में हैं. सीईओ के अफेयर और जासूसी के शक के कारण कंपनी के शेयर्स पर भी इसका तगड़ा असर देखने को मिल रहा था. तो वहीं अब इस गिरावट के कारण कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी नहीं रह गई है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होता कि एयक अफेयर के कारण कंपनी की पूरी वैल्यू गिर गई है.

बता दें कि इस पूरे हफ्ते हुआंग के अफेयर को लेकर आ रही खबरें आती रहीं. वहीं आज एक बार फिर से हुआंग के एक और अफेयर की खबर सामने आई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कंपनी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस खबर की पुष्टि खुद Nvidia के द्वारा की गई. इस पुष्टि के बाद ये भी घोषणा की गई कि अब अस्थायी रूप से कंपनी की मौजूदा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कॉलेट क्रेस फिलहाल सीईओ पद का जिम्मेदारी संभालेंगी.

ये भी पढ़ें: Nvidia के CEO पद से जेनसन हुआंग का इस्तीफा, चीनी महिला से अफेयर के बाद हुआ था विवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *