FD Rates: SBI- HDFC भी रह गए पीछे, ये बैंक एफडी पर देगा 8.6% ब्याज

8945fbfc6cb4118d90105625bda7a06117944594748541482 original


रिटायरमेंट के बाद अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखना और उससे नियमित कमाई करना बुजुर्गों के लिए काफी जरूरी होता है. ऐसे में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है. कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देते हैं. नवंबर 2026 में कुछ छोटे फाइनेंस बैंक पांच साल की FD पर 8.6 फीसदी तक सालाना ब्याज दे रहे हैं.

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की बात करें तो DCB बैंक पांच साल की FD पर 8 फीसदी ब्याज दे रहा है. इसके अलावा SBM बैंक इंडिया और YES बैंक में 7.50 फीसदी की दर लागू है. Axis बैंक अपने वरिष्ठ ग्राहकों को 7.35 फीसदी ब्याज दे रहा है. वहीं HDFC बैंक में पांच साल की FD पर 7.20 फीसदी और ICICI बैंक में 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

सूर्योदय स्मोल फाइनेंस बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

आंकड़ों के मुताबिक, पांच साल की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज सूर्योदय स्मोल फाइनेंस बैंक दे रहा है. बैंक इस अवधि के लिए 8.60 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके बाद जना स्मोल फाइनेंस बैंक का नाम आता है, जहां पांच साल की जमा पर 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

इक्युटास  स्मोल फाइनेंस बैंक और स्लाइस स्मोल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. वहीं उत्कर्श स्मोल फाइनेंस बैंक की ब्याज दर 7.40 फीसदी है.

FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ज्यादा ब्याज देखकर जल्दबाजी में निवेश करना सही नहीं है. वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की विश्वसनीयता, समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने और टैक्स से जुड़ी शर्तों को भी समझना चाहिए.

बैंक में जमा राशि पर DICGC के तहत प्रति जमाकर्ता, प्रति बैंक अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं. साथ ही FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है. इसलिए निवेश से पहले टैक्स कटने के बाद मिलने वाले वास्तविक रिटर्न की तुलना जरूर करनी चाहिए.

सरकारी बैंकों की ब्याज दरें कितनी हैं?

सरकारी बैंकों में पांच साल की FD पर SBI वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 फीसदी ब्याज दे रहा है. इसके बाद बैंक ओफ बढ़ोदा में 6.90 फीसदी और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 6.85 फीसदी ब्याज मिल रहा है. बैंक ओफ इंडिया और केनेरा बैंक की दर 6.75 फीसदी है.

यह भी पढ़ें- काव्या मारन और पति अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ कितनी, कौन कितना अमीर?

यह भी देखें- 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *