Gold Tips: क्यों अब गहनों से ज्यादा गोल्ड बार और कॉइन्स की है डिमांड? आपको क्या खरीदना चाहिए

84d8a4c4a212b327c05966918db279f917779062880131346 original


Gold Investment Tips: भारत में सोना खरीदना पूरी तरह से एक इनवेस्टमेंट बन गया है. जिस तरह से दिन पर दिन सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है, उस हिसाब से ये अब पहनने के लिए खरीदना तो मुश्किल ही है. ऐसे में लोग सोने के सिक्के और बार खरीदकर उन्हें इनवेस्टमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. तो आइये आपको बताते हैं कि सोने के सिक्के खरीदना सही है या बार खरीदने में फायदा है.

गहनों से ज्यादा कॉइन्स और बार क्यों खरीद रहे ग्राहक?
इन दिनों ग्राहक सोने की ज्वेलरी से ज्यादा दिलचस्पी सोने के सिक्के और सोने के बार में दिखा रहे हैं. रियूटर्स के साथ बातचीत में WGC इंडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव सचिन जैन ने बताया है कि, ‘पहली बार इनवेस्ट की मांग ज्वेलरी की मांग से ज्यादा हो गई है. आने वाली तिमाहियों में निवेश की मांग और भी ज्यादा हो जाएगी, क्योंकि वित्तीय और खुदरा दोनों निवेशक सोने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं.’

क्या कहते हैं WGC के आंकड़े
WGC के आंकड़ों के मुताबिक मार्च तिमाही में इनवेस्टमेंट की मांग पिछले साल की अपेक्षा 52% की तेजी नजर आई है. अब ये मांग 82 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है. इसके उलट गहनों की मांग में 19.5% की गिरावट आई और ये 66 टन रही. इस अंतर के बावजूद, भारत में सोने की कुल खपत 10.2% बढ़कर 151 मीट्रिक टन हो गई है. इससे पता चलता है कि लोग अब सोना केवल इनवेस्टमेंट के लिए ही खरीद रहे हैं.

गहनें, सिक्के या बार, जानें क्या खरीदना चाहिए
अगर आप अब भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आपको क्या खरीदना चाहिए, तो आइये आपको बताते हैं कि इन तीनों में से क्या आप खरीदेंगे जिससे फायदा होगा.

सोने के सिक्के
अगर आप छोटे या मीडियम निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो सोने के सिक्के 24 कैरेट में भी उपलब्ध होंगे. ऐसे में आप इन्हें खरीद सकते हैं और इन्हें बेचना भी आसान होगा. साथ ही साथ इनकी कीमत भी समय के साथ बढ़ेगी ही. 

सोने के बार
अगर आपको बड़ी मात्रा में इनवेस्टमेंट करना है तो सबसे अच्छा है कि आप सोने के बार में इनवेस्ट करें. क्योंकि इस पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता है. ऐसे में इसमें इनवेस्ट करना आपके लिए अच्छा होगा.

सोने के गहने
सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज लगता है, ऐसे में अगर आपको पहनने के लिए सोना लेना है तो आप इसे खरीद सकते हैं. लेकिन अगर आप इनवेस्टमेंट के पर्पज से आप गहने खरीद रहे हैं तो ये बिलकुल भी अच्छा आईडिया नहीं है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *