आज से भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है. उम्मीद लगाई जा रही है कि उन्हें इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है. एबीपी के साथ बातचीत में वैभव के कोच मनीष ओझा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आयरलैंड दौरे पर ही उनका डेब्यू हो जाएगा. उन्होंने माना कि 15 वर्षीय बल्लेबाज के लिए इंग्लैंड में कंडीशन टफ होगी, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह मैनेज कर लेंगे.
इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम मिलने, वहां स्विंग कंडीशन, उनको लेकर बन रही हाइप से जुड़े सवालों के जवाबों पर वैभव सूर्यवंशी के कोच ने एबीपी के साथ बातचीत में क्या कुछ कहा, पढ़िए.
सवाल- क्या आप निराश है वैभव को आयरलैंड में नहीं खिलाया?
जवाब – एक कोच के तौर पर मुझे काफी निराशा हुई लेकिन और भी चीजों को देखना होगा क्योंकि ये टीम वर्ल्ड चैंपियन है, इन्ही प्लेयर्स ने टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया और उसके बाद पहली सीरीज़ थी, तो ऐसे प्लेयर्स को ड्राप करना सही नहीं रहता. वैभव के लिए अच्छा अनुभव रहा , मुझे उम्मीद है वैभव को जल्द ही मौक़ा मिलेगा, जब टीम मैनेजमेंट को लगेगा तो वो वैभव को मौका देंग.
सवाल- इंग्लैंड सीरीज़ में क्या डेब्यू हो जाएगा?
जवाब- मुझे तो आयरलैंड सीरीज में ही उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद और वास्तविकता में अंतर, टीम इंडिया में बैटिंग का स्लॉट काफी पैक है क्योंकि संजू और अभिषेक जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.
सवाल – सीरीज़ को वैभव के नाम से ही प्रचारित किया जा रहा है, इतनी कम उम्र के खिलाड़ी के नाम की हाइप बनने को आप कैसे देखते हो?
जवाब- देखिए पहले सचिन खेलते थे तो उनकी ही चर्चा होती थी आज वही फीलिंग वैभव के नाम पर आ रही है. बाकी लोगो की भी यही फीलिंग है ये बहुत बड़ी बात है. उम्मीद है वैभव का नाम भी सचिन की तरह हो.
सवाल – क्या इंग्लैंड की स्विंगिंग कंडीशन वैभव का इंतिहान ले सकती है?
जवाब – देखिए हमें ये देखना होगा की वैभव ने IPL से पहले क्या किया था, वैभव पहले ही U-19 टीम के साथ इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया साउथ-अफ्रीका का दौरा कर चुके है, U19 वर्ल्ड कप में भी धमाल मचाया, ठीक है टफ कंडीशन होगी लेकिन वैभव मैनेज कर लेगा.
सवाल – वैभव को इंग्लैंड में अलग चेंज रूम मिलेगा इसे कैसे देखते है.
जवाब – वैभव उमर से माइनर है लेकिन परफ़ॉर्ममेंस उनकी बड़ों जैसी ही है, अच्छी बात है उनके लिए तैयारी की गई है.
सवाल – आर्चर को कैसे खेलेंगे वैभव?
जवाब – ये एक एपिक बैटल होगा लेकिन थोड़ा पीछे जाएँगे तो IPL में आर्चर ने उन्हें प्रैक्टिस में गेंद डाली है अब ये जरूर है की इंग्लैंड में बोलिंग की मददगार कंडीशन होगी तो मेरे लिए भी ये देखना दिलचस्प होगा की वैभव कैसा खेल दिखाता है.