Share Market: शेयर बाजार गुलजार, 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 67 अंक ऊपर

307711d863e50a15be46bfcc4798ee5517781259488091379 original


Share Market Today on May 7: भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 380 अंक उछलकर 78339 पर खुला. वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 67 अंकों की तेजी के साथ 24398 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की. आज शेयर बाजार में हलचल रहने की उम्मीद है क्योंकि Dabur, Biocon, Pidilite और Bharat Forge जैसी बड़ी कंपनियां अपने नतीजे का ऐलान करेंगी. इस वजह से इन कंपनियों के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं.

एशियाई बाजार

आज 7 मई को एशियाई बाजारों में गजब की तेजी देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों और कम होते कच्चे तेल की कीमतों के चलते निवेशकों में उत्साह है. जापान के शेयर बाजार में पहली बार निक्केई 225 इंडेक्स  4 परसेंट से ज्यादा उछलकर 62000  के लेवल को पार कर गया. Hang Seng में भी 1.2-1.3 परसेंट के बीच मजबूती देखी जा रही है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने भी 1.17 परसेंट की बढ़त हासिल की. हालांकि, स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स में 0.4 परसेंट की गिरावट देखने को मिली.  

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार भी अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों और क्रूड ऑयल की गिरती कीमतों के बीच बुधवार, 6 मई की रात को तेजी के साथ बंद हुए. इस दौरान S&P 500 1.46 परसेंट उछलकर 7365.12 पर पहुंच गया.

वहीं, Nasdaq Composite ने भी 2.02 परसेंट की बढ़त हासिल की और यह 25838.94 पर बंद हुआ. दोनों इंडेक्स अपने नए हाई लेवल पर पहुंचने में कामयाब रहे और रिकॉर्ड स्तर पर इनकी क्लोजिंग हुई. Dow Jones Industrial Average 612.34 अंक या 1.24 परसेंट की तेजी के साथ 49910.59 पर बंद हुआ. 

कच्चा तेल 

कल की गिरावट के बाद आज वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 1.24 परसेंट बढ़कर 96.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 0.92 परसेंट की तेजी के साथ 102.11 डॉलर पर ट्रेड करता नजर आया. COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 1.24 परसेंट बढ़कर 96.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं.

अमेरिकी डॉलर

छह विदेशी मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY)आज 0.01 परसेंट बढ़कर 98.05 पर पहुंच गया. यह इंडेक्स यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड, कनाडाई डॉलर, स्वीडिश कोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है. 06 मई को रुपया 0.71 परसेंट मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 94.61 पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें:

Tamil Nadu News: मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सर्विस सेक्टर तक, जानें कैसे तमिलनाडु आर्थिक विकास में सबको पीछे छोड़ रहा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *