T20I में इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर 344 रन, 10 टीमों के नाम जानिए जिन्होंने लगाया रनों का अंबार

d4c0a5df170b8751fbf31b0817a5ee671778214892159130 original


क्रिकेट की दुनिया में रनों का अंबार लगाना बल्लेबाजों के लिए बहुत आम बात हो गया है. बात करें  टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की तो इसमें अब 200 रन बनना बहुत ही कॉमन बात हो गई है. सभी बल्लेबाज चाहते हैं कि वे तेजी से रन बनाये. ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि टी20 इंटरनेशनल में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर किस टिम ने बनाया है. इस लिस्ट में इंडिया ने अपना नाम 2 बार दर्ज किया है. यह रहा टॉप-10 टीमों की लिस्ट:

जिम्बाव्बे क्रिकेट टीम

जिम्बाब्वे का नाम इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. इस टीम ने गम्बिया के खिलाफ खेलते हुए 2024 में सबसे बड़ा 344 स्कोर बनाया था. 

नेपाल क्रिकेट टीम

नेपाल की टीम का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. नेपान ने मोंगोलिया के खिलाफ 2023 में 314 रन बनाए थे और 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी टीम है. 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. दुनिया में सिर्फ 3 ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं. 
 
भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. 

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने 2024 में सेशल्स के खिलाफ खेलत्ते हुए 20 ओवरों में 286 रन बनाकर इस लिस्ट के पांचवे स्थान पर है. 

टीम इंडिया

भारतीय टीम ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवरों में 283 रनों का स्कोर बनाया था. 

यह भी पढ़ें- LSG vs RCB मैच में कैसी होगी पिच, बारिश डाल सकती है खलल; पढ़िए पिच और वेदर रिपोर्ट

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान की टीम ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड की टीम ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 ओवरों में 267 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें- LSG vs RCB: आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी लखनऊ, समझिए पूरा समीकरण

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवरों में 263 रन बना दिए थे. 

श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका की टीम ने साल 2007 में केन्या के खिलाफ 20 ओवरों में 260 रन बना दिए थे. इसी के साथ श्रीलंका ने पहले पायदान पर करीब 9 साल तक राज किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *