दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर (Simon Harmer) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का कंट्रोल बटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास है. सीधे शब्दों में कहा जाए तो आईसीसी सभी काम बीसीसीआई के इशारों पर करता है. इसके साथ हार्मर ने बताया कि इस कहानी को कैसे बदला जा सकता है. बता दें कि अफ्रीका ने पिछले साल फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था.
साइमन का मानना है कि भारत की कमर्शियल और एडमिनिस्ट्रेटिव की ताकत उन्हें खेल की दिशा तय करने में सक्षम बनाती है. हार्मर ने यह भी बताया कि इस बारे में एक खिलाड़ी के रूप में क्या किया जा सकता है.
BCCI के इशारों पर चलता है ICC
The Guardian से बात करते हुए साइनम हार्मर ने कहा, “कमर्शियल पावर के चलते उनके पास ताकत है. आईसीसी को बीसीसीआई कंट्रोल करता है. लेकिन क्या कर सकते हैं? एक खिलाड़ी के रूप में आप सिर्फ वही चीजें काबू कर सकते हैं, जो काबू करने लायक होती हैं. कहानी को बदलने वाली इकलौती चीज ट्रॉफी जीतना ही है.”
पिछले साल भारत के खिलाफ खेला था टेस्ट
बता दें कि साइमन हार्मर पिछले साल भारत दौरे पर खेली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का हिस्सा थे. अफ्रीका ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर अपना नाम लिखवाया था. सीरीज में हार्मर ने 17 विकेट लेकर अफ्रीका को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.
साइन हार्मर का अंतर्राष्ट्रीय करियर
गौरतलब है कि साइमन अफ्रीका के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में साइमन ने 14 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 24 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 21.79 की औसत से 69 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 9/101 का रहा. इस दौरान 2 बार ‘5 विकेट हॉल’ अपने नाम किया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब