न्यूजीलैंड ने भारत टेस्ट सीरीज के लिए जारी की टीम, 3 चोटिल खिलाड़ियों को मौका

ab89d6c4e5d34c6234f6cb32505e9d0517943627470511364 original


न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. टॉम लाथम को कप्तान बनाया गया है. सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला मैच वैलिंगटन में खेला जाएगा. मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड में 3 चोटिल खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. यह वाकई चौंकाने वाला फैसला नजर आता है. 

चोटिल खिलाड़ियों में टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र शामिल हैं. ब्लंडेल को क्वाड्रिसेप्स की इंजरी है. वनडे सीरीज में अभ्यास के दौरान कॉन्वे को सिर में चोट लगी थी. वह कनकशन के कारण ODI सीरीज से बाहर हो गए थे. वहीं रचिन को कंधे की इंजरी है. 

इससे पहले 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी. भारत की सरजमीं पर खेली गई सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत हासिल की थी. ऐसे में अब न्यूजीलैंड में होने वाली रेड बॉल सीरीज में भी सबकी नजरें होंगी. यहां गौर करने वाली बात है कि न्यूजीलैंड फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में टॉप पर हैं. 

न्यूजीलैंड की टीम वैसी ही है जैसी साल के बीच में इंग्लैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेली थी. तेज गेंदबाज जैकब डफी की टीम में वापसी हुई है, जबकि बेन सियर्स (टखने की चोट), जैक फॉल्क्स (कूल्हे की चोट) और विल ओ’रूर्के टीम में शामिल नहीं हैं. 

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम 

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग. 

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज. 

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

पहला टेस्ट: 19-24 नवंबर, वेलिंगटन

दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर – 2 दिसंबर, क्राइस्टचर्च

 

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली नहीं लेंगे संन्यास! कोच का बड़ा खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *