भारत से हार रहा था पाकिस्तान, चैनल पर अचानक बदला खेल, दिखने लगा फीफा; वीडियो वायरल

a8f2a5ac193ea9114c4fb8b74b86b9db17815251222811364 original


इन दिनों खेले जा रहे 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप (Womens T20 World Cup 2026) में बीते रविवार (14 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 64 रनों से शानदार जीत दर्ज की. अब भारत की जीत के बाद पाकिस्तान से एक बड़ा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें दिखा कि भारत से पाकिस्तान की हार के करीब पाकिस्तानी चैनल पर अचानक खेल बदल गया. क्रिकेट की जगह फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण होने लगा. 

बता दें कि पाकिस्तान के नेशनल चैनल PTV के पास महिला टी20 वर्ल्ड कप और फीफा दोनों के मीडिया राइड्स मौजूद हैं. चैनल ने इसी का फायदा उठाते हुए अपनी आवाम को भारत से हार नहीं दिखाई. 

सामने आए वीडियो में एक शख्स बताता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच के बीच PTV पर अचानक खेल ही बदल जाता है. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच को हटाकर फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले का लाइव प्रसारण शुरू कर दिया. वीडियो में नजर आने वाला शख्स भी यह देखकर हैरान रह गया कि अचानक यह बदलाव कैसे हो सकता है. 

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा जीत 

मैच में भारत की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरीं बाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 34 रनों की अहम पारी खेली. ऋचा ने 17 गेंदों में 5 चौके, 1 छक्का और 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिेंग करते हुए पारी को अंजाम दिया. 

फिर चेज के लिए उतरी पाकिस्तान की महिला टीम 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर मुनीबा अली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए. इसके अलावा दूसरी कोई भी बल्लेाज 20 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सकी. इस दौरान भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. बाकी श्रीचरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला.

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान की आई तारीख, विराट कोहली फिट, हार्दिक पर फंसा पेंच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *