IPL 2027 से पहले इन 4 टीमों को है कप्तान की तलाश, 6 टीम के कप्तान कंफर्म!

a594652977d028543ae8e02457e2015417943296607341212 original


इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले 4 टीमें ऐसी हैं, जिन्हे कप्तान की तलाश में है. इसमें मुंबई इंडियंस का नाम भी जुड़ गया है, क्योंकि क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील कंफर्म हो गई है. हार्दिक पंजाब और अर्शदीप मुंबई में आ गए हैं. पांड्या एमआई के कप्तान थे, यानी अब फ्रेंचाइजी को नए कप्तान के नाम का ऐलान करना है. उनके आलावा 3 टीमें और हैं, जो कप्तान की तलाश कर रही है.

6 टीमें ऐसी हैं, जिनके कप्तान लगभग तय हैं. हालांकि एक-दो टीम ऐसी हैं, जो कप्तान बदल भी सकती है. जैसे पंजाब किंग्स, जिसमें हार्दिक पांड्या आए हैं. सवाल है कि क्या श्रेयस अय्यर कप्तान बने रहेंगे? अगर हां तो क्या हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनेंगे? दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर भी चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत की वापसी हुई है. इस टीम की कमान पिछले साल अक्षर पटेल ने संभाली थी, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़

एमएस धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, फिर खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने कप्तानी संभाली और फिर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी गई. लगभग तय है कि आईपीएल 2027 में सीएसके की कप्तानी गायकवाड़ ही करेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के साथ बने हुए हैं, पूरी संभावना है कि टीम उन्हें रिटेन करेगी. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कप्तान बदलने पर विचार कर रही है.

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान बने रहेंगे, जो वर्तमान में टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान भी हैं.

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर टी20 में भारत के कप्तान हैं. वह पंजाब किंग्स के कप्तान हैं, हालांकि हार्दिक पांड्या के आने से बहस शुरू हो गई है कि क्या पंजाब अपना कप्तान बदलेगी?

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले संस्करण ही रियान पराग को अपना फुल टाइम कप्तान बनाया है, वह 2027 में भी कप्तान बने रह सकते हैं. कप्तान बदलने की संभावना न के बराबर है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल बाद पहली बार चैंपियन बनाया, लगातार 2 बार खिताब जिताया. आरसीबी अपना कप्तान बदले, इसकी संभावना भी कम ही है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं, हालांकि उनके खेलने पर सस्पेंस बरकार है. अगर वह नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन कप्तान बनाए जा सकते हैं, जिन्होंने पिछले साल भी कुछ मैचों में कमान संभाली थी.

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या के जाने से मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तालाश है. तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे हैं, जो कप्तान बनाए जा सकते हैं. रोहित शर्मा को लेकर भी संभावना है कि वह एक बार फिर टीम को लीड कर सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद केकेआर को भी नए कप्तान की तलाश है, रिंकू सिंह नए कप्तान बन सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत ट्रेड के जरिए दिल्ली में वापस आ गए हैं, अब लखनऊ सुपर जायंट्स को नए कप्तान की तलाश है. एडन मार्क्रम एलएसजी के नए कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *