शुगर बढ़ने से कैसे हो जाती है मौत, किस वजह से बढ़ती है दिक्कत?

3b83a9141c5b4d5acb0605375ac3a3c71794315755580887 original


मॉडर्न लाइफस्टाइल में डायबिटीज जैसी बीमारी बेहद कॉमन हो चुकी है. माना जाता है कि इसकी वजह से शरीर में तमाम तरह की बीमारियां हो जाती हैं. आइए जानते हैं कि डायबिटीज होने के बाद किन-किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? जानकार दावा करते हैं कि डायबिटीज अगर नियंत्रित न रहे तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि कैसे शुगर बढ़ने से किसी की मौत हो जाती है?

कैसे शुगर लेवल बढ़ने से हो जाती है मौत?

डायबिटीज, खासकर टाइप-2 डायबिटीज, आज के समय में दुनिया में सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है. इसका सीधे मौत से कोई कनेक्शन नहीं होता है, लेकिन यह धीरे-धीरे शरीर के दूसरे अंगों को काफी नुकसान पहुंचाता है, जिसके चलते इंसान के लिए मुश्किलें काफी बढ़ जाती हैं.

WHO और American Diabetes Association के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 2–3 गुना ज्यादा हो जाता है. लगातार हाई शुगर से ब्लड वेसल्स में फैट जमा हो जाता है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक हो जाती हैं.

इसके साथ ही NIH (National Institutes of Health) की रिपोर्ट बताती है कि यह दुनियाभर में किडनी फेलियर का सबसे बड़ा कारण बनती है. इसका लेवल लगातार हाई बना रहने से यह किडनी के छोटे-छोटे फिल्टर को खराब कर देता है, जिससे किडनी सही से काम करना बंद कर देती है. रिसर्च के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत डायबिटीज मरीजों में किसी न किसी तरह की नसों से जुड़ी दिक्कत होती है.

ये भी होती हैं दिक्कतें

इससे जुड़े मरीजों में इम्युनिटी कमज़ोर हो जाती है. इसके साथ ही कई तरह के इंफेक्शन जैसे कि UTI, फेफड़ों का इंफेक्शन और स्किन इंफेक्शन की शिकायत रहती है. कई बार ये खतरनाक भी हो जाते हैं. CDC (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार, अचानक ब्लड़ शुगर लेवल बढ़ने और बहुत ज्यादा कम होने से मरीज कोमा में भी जा सकता है. ऐसे मामलों में अगर समय से इलाज न मिले तो इंसान की मौत भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: कहीं बच्चे को ओवरवेट तो नहीं कर रहा स्कूल का टिफिन, ये हैं बेस्ट लंच आइडिया

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *