पाक कप्तान का बड़ा U-Turn, 39 साल की उम्र में की वापसी; क्रिकेट जगत में मची खलबली

8298d6a2a97555f1ce50ce09f410cf6f17818009397441212 original


पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया है, जिन्होंने पिछले साल अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया था. मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए निदा ने अप्रैल, 2025 में अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए खेल से ब्रेक लेने की घोषणा की थी.

निदा डार ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खुद पर ध्यान देने और अपनी ताकत वापस पाने के लिए समय निकालने के बाद, मुझे यह सुचना देते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आ गई हूं. एक बार फिर मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, कड़ी मेहनत करने और जब टीम को जरुरत हो, अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं. जिन लोगों ने इस सफर में मेरा साथ दिया, सभी का धन्यवाद.”

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में लड़ाई के बाद BCCI लेगा वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन? देवजीत सैकिया ने किया साफ

निदा डार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला था, जिसके बाद PCB ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था. निदा को 2023 टी20 वर्ल्ड कप के बाद बिस्माह मारूफ की जगह कप्तान बनाया गया था, हालांकि 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले फातिमा सना को कप्तान बना दिया गया था.

यह भी पढ़ें- AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो

निदा डार का अंतर्राष्ट्रीय करियर

39 वर्षीय निदा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 112 वनडे मैचों में 108 विकेट चटकाए और 1690 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 160 मैचों में 144 विकेट लिए, इस फॉर्मेट में उन्होंने 2091 रन बनाए.

टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण की बात करें तो पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है. भारत से हारने के बाद पाक टीम दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गई. फातिमा सना की कप्तानी वाली पाक टीम अभी ग्रुप ए की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *