Doodh-Jalebi Combo: दुनिया में अगर कहीं भी मिठाईयों की बात होगी तो भारत का नाम सबसे पहले आएगा. यहां हर राज्य की चार से पांच स्पेशल मिठाईयां होती हैं, जिनका स्वाद एकदम निराला होता है. ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश के हैं जलेबी का नाम तो सुना ही होगा. कुछ लोग तो इसे ‘राष्ट्रीय मिठाई’ तक घोषित कर चुके हैं.
जलेबी खाने का तरीका हर जगह अलग-अलग हो सकता है, लेकिन दूध-जलेबी का कॉम्बो और इसका स्वाद एकदम तृत्प कर देने वाला होता है. खासकर उत्तर भारत में लोग सुबह के नाश्ते में गर्मागर्म जलेबी को दूध के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं. यह स्वाद में जितना लाजवाब होता है, उतना ही इसके स्वास्थ्य पर असर को लेकर लोगों के मन में सवाल भी उठते हैं. तो ऐसे में आइए जानते हैं कि दूध-जलेबी खाने के फायदे होते है या नुकसान, और जानते इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है.
दूध जलेबी के फायदे
दूध को एक संपूर्ण फूड कहा जाता है. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और मसल्स के विकास में मदद करते हैं. वहीं जलेबी शुगर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. कुछ न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप बहुत थके हुए हैं या तुरंत एनर्जी की जरूरत है, तो दूध-जलेबी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खासकर सर्दियों में यह कॉम्बिनेशन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है.
फायदे के साथ नुकसान भी
जलेबी शरीर को शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम तो करती है लेकिन जलेबी में काफी मात्रा में शुगर और तेल होता है, जिससे यह हाई कैलोरी फूड बन जाती है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से वजन और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. वहीं कुछ लोगों को दूध और तली-भुनी चीजों का कॉम्बिनेशन सूट नहीं करता, जिससे पेट खराब होने की संभावना रहती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को जलेबी से खासतौर पर बचना चाहिए. वहीं दूध के साथ ज्यादा मीठा खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
सिमित मात्रा में करें सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी खाने का संतुलित मात्रा में सेवन करने से नुकसान नहीं होता. अगर आप दूध-जलेबी खाना चाहते हैं, तो इसे कभी-कभी और सीमित मात्रा में खाने से नुकसान नहीं करती. सप्ताह में एक बार या विशेष अवसर पर इसका सेवन करना ठीक माना जाता है. डाइटिशियन भी यहीं मानते हैं कि दूध-जलेबी का कॉम्बिनेशन पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे रोजाना खाने की आदत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है. यह एक “ट्रीट फूड” की तरह है, जिसे कभी-कभी ही खाना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator