शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर

32e6e3762eb30bda1d096ae8dc5e12e517861981452841094 original


Women Success Story: आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी, जहां जिम्मेदारियां के बीच भी लोग अपने सपनों के लिए रास्ता निकाल ही लेते हैं. इस बार भी ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली मधु शर्मा ने कर दिखाया है. 36 साल की उम्र और दो बच्चों की मां मधु ने मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में महिला कैटेगरी में 25वीं रैंक हासिल की है. खास बात यह है कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले वह तीन बार परीक्षा में असफल भी हो चुकी थीं.

मधु ने 2016, 2017, और 2018 में एसआई भर्ती परीक्षा दी थी, तीनों प्रयास में वह शुरुआती और लिखित परीक्षा पार कर गई, लेकिन फिजिकल टेस्ट में आगे नहीं बढ़ सकीं. इसके बाद भी उन्होंने पुलिस में जाने की अपनी इच्छा खत्म नहीं होने दी. शादी के बाद परिवार बढ़ा, दो बच्चों की जिम्मेदारी आई और दूसरी तरफ नौकरी भी जारी रही, लेकिन मधु ने सही समय का इंतजार करने के बजाय दोबारा परीक्षा तैयारी शुरू कर दी. 

2013 में शादी के बाद आईं दिल्ली 

मधु शर्मा की शादी 2013 में अभय शर्मा से हुई, इसके बाद में वह दिल्ली आ गई. उन्होंने गुरुग्राम स्थित विप्रो में क्वालिटी मैनेजर के तौर पर काम शुरू किया, उनके पति अब एक्सिस बैंक में मैनेजर थे. नौकरी के लिए मधु को रोज दिल्ली से गुरुग्राम जाना पड़ता था, इसी बीच में वह दो बच्चों की मां बनी. बच्चों की परवरिश घर और नौकरी के बीच प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन पुलिस में जाने की इच्छा बनी रही. मधु ने तीन बार मध्य प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में किस्मत आजमाई, लेकिन फिजिकल परीक्षा में सफलता नहीं मिल सकी. बाद में उनके बेटे कार्तिक और बेटी कास्वी का जन्म हुआ, दोनों बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ. दो बच्चों की जिम्मेदारी के साथ भी मधु ने अपने पुराने लक्ष्य को पूरी तरह नहीं छोड़ा. 

ये भी पढ़ें-यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स

अगली बार फिजिकल टेस्ट को बनाया सबसे बड़ा लक्ष्य 

2026 में मधु ने फिर से एसआई भर्ती परीक्षा दी तो प्री और लिखित परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने पूरा ध्यान फिजिकल परीक्षा पर लगाया. इसके लिए उन्होंने ग्वालियर की एक फिजिकल एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की. 36 साल की उम्र में मधु ने नियमित प्रैक्टिस की और करीब 10 किलो वजन कम किया. इस बार उनकी तैयारी पहले से अलग थी, लगातार ट्रेनिंग के बाद उन्होंने फिजिकल टेस्ट भी पास किया और आगे मेडिकल परीक्षा में भी सफल रही. इसके बाद महिला वर्ग में 25वीं रैंक के साथ उनका चयन मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हो गया. 

पति ने संभाली बच्चों की जिम्मेदारी 

मधु की सफलता में उनके पति अभय शर्मा का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा. जब मधु पढ़ाई और ट्रेनिंग में व्यस्त रहती थी, तब अभय बच्चों को संभालते थे. कई बार उन्होंने घर और रसोई के काम में भी हाथ बंटाया ताकि मधु को परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिल सके. मधु का चयन होने के बाद उन्होंने जुलाई 2026 में विप्रो की नौकरी छोड़ दी, अब वह मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर ट्रेनिंग के लिए जाएंगी.

ये भी पढ़ें-IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *