सलमान खान ने ‘ईठा’ के लिए श्रद्धा कपूर को दी बधाई, ‘मातृभूमि’ से होने वाला है बॉक्स ऑफिस ‘महाक्लैश’

da2ccedb5200be92bf7b7ed1f54ba21e17944917568231064 original


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान डेढ़ साल से ज्यादा वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म है ‘मातृभूमि’. ये मूवी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. हालांकि इसके सामने श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ चुनौती पेश करेगी. श्रद्धा की ये फिल्म भी इसी दिन थिएटर्स में आ रही है. उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है. हालांकि लगता है कि सलमान को इस महाटक्कर से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. क्योंकि उनकी हालिया पोस्ट तो इसी ओर इशारा कर रही है.

सलमान ने दी ‘ईठा’ की टीम को बधाई

ईठा और मातृभूमि की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है. हालांकि बड़े क्लैश के बावजूद सलमान खान ने श्रद्धा कपूर और ईठा के मेकर्स को बधाई दी है. अभिनेता ने ईठा से श्रद्धा कपूर का पोस्टर और ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है. अभिनेता ने श्रद्धा कपूर, दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स को टैग करते हुए लिखा, ‘ईठा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

वहीं मैडॉक फिल्म्स ने भी सलमान की बधाई के लिए उनका धन्यवाद किया है. प्रोडक्शन हाउस ने सलमान खान की इंस्टग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद, सलमान सर.’

सलमान खान ने 'ईठा' के लिए श्रद्धा कपूर को दी बधाई, 'मातृभूमि' से होने वाला है बॉक्स ऑफिस 'महाक्लैश

‘ईठा’ के बारे में

ईठा के जरिए श्रद्धा कपूर दो साल से भी ज्यादा वक्त के बाद बिग स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही हैं. ईठा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बनी फिल्म है. इसमें एक्ट्रेस ने उन्हीं का किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में आया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ईठा को करिश्मा शर्मा, लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का हिस्सा नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं.

‘मातृभूमि’ के बारे में

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान ने कर्नल संतोष बाबू का रोल निभाया है. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. इसका डायरेक्शन अपूर्व लखिया ने किया है. इसमें अंकुर भाटिया, जेन शॉ, मुकेश ऋषि, प्रशांत तमांग जैसे कलाकार भी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *