रणबीर कपूर और यश की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन तबाही मचा रही है. महज सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर चुकी रामायण ने रिलीज के आठवे दिन एक और नया इतिहास रच दिया है. गुरुवार, 12 नवंबर को रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और ये फिल्म अब ये कारनामा करने वाली तीसरी सबसे तेज फिल्म बन गई.
‘रामायण’ हुई 1 हजार करोड़ के पार
रामायण ने गुरुवार को अपने आठवे दिन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. 5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण ने बुधवार, 11 नवंबर तक थिएटर्स में एक हफ्ते का बेहतरीन सफर पूरा किया. इस दौरान फिल्म की कमाई दुनियाभर में 930 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी थी. वहीं आठवे दिन इसने 1 हजार करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 5 नवंबर को ओपनिंग डे पर रामायण ने 1 करोड़ रुपये कमाई की थी. वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो बुधवार को फिल्म का कलेक्शन भारत में 70.65 करोड़ रुपये हुआ था. ओवरसीज में कमाई 25 करोड़ रुपये हुई. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सात दिनों में 934.55 करोड़ रुपये तक कर लिया था.
वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अपने आठवें दिन रात 9:40 बजे तक इसका भारत में कलेक्शन 44.62 करोड़ रुपये हो चुका है. गुरुवार के लिए एडवांस बुकिंग से फिल्म ने भारत में 29 करोड़ रुपये और विदेशों में करीब 14 करोड़ तक की कमाई की. ऐसे में स्पॉट बुकिंग की मदद से कमाई का टोटल आंकड़ा 1 हजार करोड़ रुपये के पार हो चुका है. ये रणबीर कपूर की भी पहली एक हजार करोड़ी फिल्म बन गई.
बनी तीसरी सबसे तेज 1 हजार करोड़ कमाने वाली इंडियन फिल्म
रामायण सबसे तेज एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन चुकी है. उससे आगे इस लिस्ट में सिर्फ ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ शामिल हैं. पुष्पा 2 और धुरंधर 2 इन दोनों ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने महज 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ रुपये कमा लिए थे. अब तीसरे नंबर पर ‘रामायण’ है. जबकि दस दिनों के साथ ‘बाहुबली 2’ चौथे और 16 दिनों के साथ ‘आरआरआर’ पांचवे नंबर पर है.