नए गैस कनेक्शन पर लगी रोक, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी

e21a7637b739b412b178fd7713de9b5417904214408891216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई।

देश में बड़ी संख्या में लोग एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी LPG गैस का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. अहम बात ये है कि देश में एलपीजी कनेक्शन की संख्या में कमी आई है, इसके पीछे की वजह केवल नए LPG कनेक्शन पर रोक नहीं है, बल्कि कई दूसरे जरूरी कारण भी हैं. 

दरअसल, काफी समय से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन की आधार वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा जा रहा है. आधार वेरिफिकेशन करवाने का मकसद ही यही है कि एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना. वहीं अगर किसी व्यक्ति ने अपने नाम पर कई सारे कनेक्शन लिए हुए है तो उसका पता करना है. इसके अलावा रिकॉर्ड अपडेट करवाना और फर्जी कनेक्शन को हटाना है. 

क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन?

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की सप्लाई पर असर पड़ा था और इसके बाद घरेलू और कर्मिशियल दोनों सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी भी देखने को मिली. यही कारण है कि सप्लाई प्रभावित होने की वजह से ही तेल कंपनियों ने नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन पर रोक लगा दी. 

गैस कनेक्शन की जांच जारी

तेल कंपनियों ने पुराने कनेक्शनों की भी जांच करनी शुरू कर दी, ताकि इससे ये पता चले की कौन सा कनेक्शन इस्तेमाल में है और कौन-सा नहीं. इसके अलावा एलपीजी कनेक्शनों में कमी का असर उज्जवला योजना के लाभार्थियों की संख्या पर भी पड़ा है. जानकारी के मुताबिक,उज्जवला लाभार्थियों की संख्या  पहले 10.63 करोड़ थी, जो अब घटकर 10.57 करोड़ रह गई है. यानी लगभग 6 लाख उज्जवला लाभार्थी कम हो गए हैं. 

LPG कनेक्शन घटने का मुख्य कारण क्या है?

  • सबसे पहले तो सप्लाई में कमी आने की वजह से नए एलपीजी कनेक्शन रोक रोक दिए गए हैं.
  • वहीं तेल कंपनियां पुराने कनेक्शनों का आधार वेरिफिकेशन कर रही है.
  • इसके अलावा ऐसे कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं.
  • साथ ही अगर किसी एक ही परिवार के नाम पर कई सारे कनेक्शनों की जांच की जा रही है.
  • इसके अलावा जिन घरों में PNG कनेक्शन है वहां की भी जांच की जा रही है.

30 सितंबर तक E-KYC करवाने का आखिरी मौका

बता दें कि एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने के लिए डेडलाइन 30 सितंबर है. वहीं अगर अब ई-केवाईसी नहीं करवाई जाती है तो 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिलना ही बंद हो सकता है. इसके अलावा गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कत आ सकती है.

8th Pay Commission: क्या सिविल कर्मचारियों को भी मिलेगा OROP? उठी मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *