‘मिर्जापुर’ सीजन 4 पर श्वेता त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- ‘लिखाई चालू है’

3adb0862bcaebfccb4e077480a81e81617906081457001403 original


क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इसकी रिलीज को 24 दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 330 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और ये 267% प्रॉफिट कमाकर 2026 की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन चुकी है. इसकी सक्सेस के बीच ‘मिर्जापुर’ के नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो कि खुद गोलू गुप्ता यानी कि श्वेता त्रिपाठी ने दिया है.

दरअसल, ‘मिर्जापुर’ फेम श्वेता त्रिपाठी हाल ही में एनडीवी के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने करियर के साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ और सीरीज ‘मिर्जापुर’ को लेकर बात की. इसी दौरान बातचीत में उन्होंने इसके नए सीजन को लेकर खुलासा किया है. इसी बातचीत में उनसे ‘मिर्जापुर सीजन 4’ को लेकर सवाल किया गया था.

श्वेता त्रिपाठी ने दिया ‘मिर्जापुर सीजन 4’ पर अपडेट

इस पर श्वेता त्रिपाठी ने भी खुलकर बिना किसी हिचक के जवाब दिया और फैंस को सरप्राइज भी दिया. उन्होंने कहा, ‘देखिए इस पर लिखाई तो चालू है. ये प्रश्न सही है क्योंकि जब एक्टर सीरीज के साथ आते है…क्योंकि फिल्मों के साथ क्या होता है कि ये एक रिलेशनशिप की तरह होता है. फिर जब ये प्रोजेक्टू पूरा हो जाता है तो हैप्पी एंडिंग होता है, टीम, कैरेक्टर, फिल्म की कहानी और को-एक्टर्स के साथ, इसके बाद आप मूव ऑन कर जाते हैं.’

मिर्जापुर' सीजन 4 पर श्वेता त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'लिखाई चालू है

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, ‘दृश्यम 2’ से है 8 मिनट बड़ी

श्वेता त्रिपाठी आगे कहती हैं, ‘सीरीज में क्या होता है कि इसके एक दो तीन सीजन आते हैं. मैं आपको उस एक्साइटमेंट के बारे में बताती हूं कि जब आपकी ई-मेल में आता है मिर्जापुर सीजन 3 एपिसोड 1…ओह माय गॉड. हम भी खुद के फैन होते हैं. हमें भी जानना है कि क्या हुआ उन किरदारों की जिंदगी में और अब क्या हो रहा है? तो वो जिंदगी में एक्साइटमेंट होता है कि जब आप एपिसोड पर एपिसोड पढ़ रह होते हैं.’ 

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में और बॉक्स ऑफिस

बहरहाल, अगर अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्मी वर्जन है, जिसमें के सीजन 1 की कहानी को फिल्मी अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया गया. इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया. फिल्म में नए कलाकार रवि किशन, सोनल चौहान और जीतेंद्र जैसे एक्टर्स हैं.

वहीं, फिल्म की कमाई पर नजर डाली जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 330.72 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 227.05 करोड़ हो चुका है. वहीं, इसका ओवरसीज कलेक्शन 60.50 करोड़ पहुंच गया है. इसकी रिलीज को 24 दिन हो गए हैं और अभी भी इसकी कमाई जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *