Odisha Board 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, जानें ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे कर सकते हैं चेक?

f01432377cf5acb16aa68f7e39dc37b817777192287211094 original


Odisha Board 10th Result 2026: ओडिशा के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा ने कक्षा दसवीं मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार राज्य भर के करीब 5 लाख से ज्यादा छात्र अपने नतीजे का इंतजार कर रहे थे. बोर्ड ने परिणामों की घोषणा समय के अनुसार 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की है. हालांकि रिजल्ट के बाद लिंक 6 बजे एक्टिव किया जाएगा तब ही स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि ओडिशा बोर्ड के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और इस बार ओडिशा बोर्ड में किन छात्रों ने टॉप किया है?

कितने छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल?

इस साल दसवीं की परीक्षा 19 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. वहीं इस साल परीक्षा में लगभग 5.6 लाख बच्चे शामिल हुए थे. परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट लिंक कुछ देर बाद एक्टिव किया है, ताकि सभी छात्र आसानी से अपने रिजल्ट देख सकते हैं.

किन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

स्टूडेंट अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in, bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in का उपयोग कर सकते हैं. इन पोर्टल्स पर रिजल्ट लिंक उपलब्ध है, जहां छात्र अपने रोल नंबर और दूसरी जानकारी भर के मार्कशीट देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद Odisha 10th Result 2026 या Annual HSC Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सारी जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. जिससे डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है.
  • इसके अलावा ऑनलाइन के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से 5676750 नंबर पर OR10 फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद उनके फोन पर रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-स्कूल से पीजी तक बेटियों की बढ़त; पढ़ाई में अब लड़कियां आगे, नई पीढ़ी बदल रही तस्वीर

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्र को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है,  न्यूनतम अंक लाना भी जरूरी है. वहीं जो इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा.  इसके अलावा ऑनलाइन जारी मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्रों को मूल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के 10 से 15 दिन के अंदर अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी. स्कोर कार्ड में अंक और पास-फेल की स्थिति जैसी जरूरी जानकारी शामिल होगी.

ये भी पढ़ें-Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें अपने नंबर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *